होर्मुज जलडमरूमध्य के पास भारत आ रहे एलएनजी जहाज पर ड्रोन हमला: इंजन रूम से लगी आग, क्रू मेंंबर सुरक्षित

अमेरिका ने ईरान पर की भीषण एयरस्ट्राइक

होर्मुज जलडमरूमध्य के पास भारत आ रहे एलएनजी जहाज पर ड्रोन हमला: इंजन रूम से लगी आग, क्रू मेंंबर सुरक्षित
कतर से गुजरात के दहेज बंदरगाह आ रहे एलएनजी टैंकर 'अल रेकय्यात' पर ओमान की खाड़ी में संदिग्ध ड्रोन हमला हुआ है, जिससे उसके इंजन रूम में भीषण आग लग गई। जहाज पर सवार चार भारतीयों सहित सभी 29 क्रू सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं।

तेहरान। होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। इसी बीच कतर से भारत आ रहे एक एलएनजी जहाज पर कथित ड्रोन हमला होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, जहाज कतर के रास लाफान बंदरगाह से गुजरात के दहेज की ओर जा रहा था, तभी ओमान की खाड़ी में उस पर हमला हुआ। हमले के बाद जहाज के इंजन रूम में आग लग गई और वहां से घना धुआं उठने लगा।

सूत्रों के मुताबिक जहाज पर कुल 29 चालक दल के सदस्य सवार हैं, जिनमें चार भारतीय नागरिक शामिल हैं। राहत की बात यह है कि सभी क्रू सदस्य सुरक्षित हैं और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जहाज को कुछ नुकसान पहुंचा है, लेकिन पर्यावरणीय क्षति की भी कोई पुष्टि नहीं हुई है।

इस घटना के बीच अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन वाणिज्यिक जहाजों पर कथित हमलों के जवाब में ईरान पर कई हमले किए है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने मंगलवार रात यह जानकारी दी। रिपोर्ट के अनुसार ईरान ने तुरंत इस हमले की निंदा की और उसके विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी हमलों को समझौता ज्ञापन के पैराग्राफ एक और दो का गंभीर उल्लंघन बताया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अनुसूचित जाति-जनजाति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, अत्याचार के मामलों में आई कमी : मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति-जनजाति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, अत्याचार के मामलों में आई कमी : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों का प्रभावी पालन सुनिश्चित...
दिल्ली में CJP प्रदर्शन बना रणक्षेत्र: DCP सहित 118 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल , पथराव और तोड़फोड़ के बाद 70 प्रदर्शनकारी हिरासत में
परिवहन निरीक्षक से मारपीट का आरोप, संघ ने कानोता थानाधिकारी पर कार्रवाई की मांग
दूरबीन तकनीक का कमाल, 90 साल की महिला की जटिल दूरबीन सर्जरी सफल
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: प्रदर्शन में भाग लेने दिल्ली आ रहे किसानों को रोका, शंभू बॉर्डर पर हाई अलर्ट
भूकंप से तबाह वेनेज़ुएला के लिए यूएई ने बढ़ाया मदद का हाथ: वेनेज़ुएला भेजी 70 टन राहत सामग्री, मेडिकल और टेंट शिविरों पर नजर
'लॉक अप 2' में अर्जुन कपूर की होस्टिंग ने जीता फैंस का दिल, दर्शकों ने बताया शो का सबसे मनोरंजक सरप्राइज