सरकार की नीतियों के कारण हक के लिए सड़कों पर मजदूर और किसान : लड़ाई में उनके साथ मजबूती से खड़ा हूं, राहुल गांधी ने कहा- उनकी आवाज को किया नजरअंदाज

ग्रिप की पकड़ बहुत मजबूत है

सरकार की नीतियों के कारण हक के लिए सड़कों पर मजदूर और किसान : लड़ाई में उनके साथ मजबूती से खड़ा हूं, राहुल गांधी ने कहा- उनकी आवाज को किया नजरअंदाज

यही वजह  है कि आज देशभर में लाखों मजदूर और किसान अपने हक की आवाज बुलंद करने सड़कों पर हैं।

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण देश के मजदूर और किसान अपने हक की लड़ाई के लिए सड़कों पर हैं और वह इस संघर्ष में मजबूती से उनके साथ खड़े रहेंगे। गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि देश का मेहनतकश वर्ग अपने साथ हो रहे अन्याय से दुखी हैं और यही वजह  है कि आज देशभर में लाखों मजदूर और किसान अपने हक की आवाज बुलंद करने सड़कों पर हैं।

उन्होंने कहा कि मजदूरों को डर है कि चार श्रम संहिताएँ उनके अधिकारों को कमजोर कर देंगी। इसी तरह किसानों को आशंका है कि व्यापार समझौता उनकी आजीविका पर चोट करेगा और मनरेगा को कमजोर या खत्म करने से गांवों का आखिरी सहारा भी छिन सकता है। गांधी ने कहा  कि जब उनके भविष्य से जुड़े फैसले लिए गए, उनकी आवाज को नजरअंदाज किया गया। उन पर किसी ग्रिप की पकड़ बहुत मजबूत है। मैं मजदूरों और किसानों के मुद्दों और उनके संघर्ष के साथ मजबूती से खड़ा हूँ।

Tags: policies

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

देश में बढ़ते ऊर्जा संकट पर तुरंत ठोस उपाय करे सरकार : एलपीजी सिलेंडरों की कमी के कारण घंटों लाइन में लग रहे लोग, सैलजा ने कहा- कई स्थानों पर धक्का-मुक्की के हालात चिंताजनक देश में बढ़ते ऊर्जा संकट पर तुरंत ठोस उपाय करे सरकार : एलपीजी सिलेंडरों की कमी के कारण घंटों लाइन में लग रहे लोग, सैलजा ने कहा- कई स्थानों पर धक्का-मुक्की के हालात चिंताजनक
कांग्रेस महासचिव और सिरसा सांसद कुमारी सैलजा ने हरियाणा में एलपीजी सिलेंडरों की कमी पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि...
सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की ''पीरियड्स लीव'' की याचिका: सुनवाई से किया इंकार, कहा-मासिक धर्म अवकाश नीति बनाने के लिए याचिकाकर्ता के प्रतिवेदन पर विचार करें सरकार 
पुलिस आयुक्त की पहल : बाज़ारों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने को व्यापारियों से संवाद, व्यापारियों का सहयोग, फरवरी में प्रतिष्ठानों के बाहर लगे 48 सीसीटीवी कैमरे
गैस किल्लत और महंगाई पर प्रताप सिंह खाचरियावास ने सरकार को चेताया, गरीबों की रोजी-रोटी और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील
ईरान-इयरायल युद्व: डोनाल्ड ट्रंप का विवादित बयान, बोले-निर्दोषों को मारने वाले ईरानियों को मारना बड़ा सम्मान, ईरानी शासन को पूरी तरह कर देंगे नष्ट 
"कुंभ गर्ल" मोनालिसा की शादी पर बढ़ा बवाल: पिता ने लगाई सीएम मोहन यादव से बेटी को सुरक्षित वापस लाने की गुहार, कहा-धोखे से फंसाया और मुझे केरल से भगाया
दोनों कीमती धातुओं में रिकॉर्ड गिरावट : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव