बिहार बंद के दौरान भाजपा पर भड़के लालू यादव : अशोभनीय आचरण का लगाया गंभीर आरोप, कहा- भाजपा कार्यकर्ताओं ने लांघी मर्यादा की सारी सीमाएं

मारपीट करने का भी आरोप लगाया

बिहार बंद के दौरान भाजपा पर भड़के लालू यादव : अशोभनीय आचरण का लगाया गंभीर आरोप, कहा- भाजपा कार्यकर्ताओं ने लांघी मर्यादा की सारी सीमाएं

कार्यकर्ताओं पर महिला शिक्षकों, यात्रियों, छात्राओं, गर्भवती महिलाओं, नागरिकों और यहां तक कि पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट करने का भी आरोप लगाया है।

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर बिहार बंद के दौरान अशोभनीय आचरण का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां पर हाल ही में आयोजित वोटर अधिकार यात्रा के दौरान की गई टिप्पणी के विरोध में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) द्वारा बुलाये गये बंद के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दीं। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बयान जारी करते हुये पूछा कि क्या प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कार्यकर्ताओं को बिहार की माताओं, बहनों और बेटियों को गाली देने का आदेश दिया है? उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं पर महिला शिक्षकों, यात्रियों, छात्राओं, गर्भवती महिलाओं, नागरिकों और यहां तक कि पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट करने का भी आरोप लगाया है।

राजद प्रमुख यादव ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि गुजराती लोग बिहारियों को हलके में न लें। यह बिहार है। उन्होंने कहा कि भाजपा समर्थकों का यह व्यवहार न केवल लोकतंत्र के लिए अपमानजनक है, बल्कि मानवीय गरिमा को भी ठेस पहुंचाता है। बिहार बंद सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया गया था, जिसे भाजपा और राजग ने प्रधानमंत्री मोदी की मां पर की गई टिप्पणी को अपमान बताते हुये बुलाया था। इस दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में व्यापक प्रदर्शन देखने को मिला। विपक्षी दलों ने जहां इसे जनता का प्रबल समर्थन बताया, वहीं भाजपा ने इसे राजनीतिक नौटंकी करार देते हुये कहा कि इसका उद्देश्य असल मुद्दों से ध्यान भटकाना है। पटना सहित अन्य प्रमुख शहरों में किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी।

Tags: lalu

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प