वेनेजुएला में भूकंप का महाविनाश: मौतों का आंकड़ा 2,295 पहुंचा, 10,571 से ज्यादा घायल

राहत-बचाव अभियान जारी

वेनेजुएला में भूकंप का महाविनाश: मौतों का आंकड़ा 2,295  पहुंचा, 10,571 से ज्यादा घायल
कराकास। वेनेजुएला में आए दो विनाशकारी भूकंपों के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 2,295 हो गई, जबकि 10,571 से अधिक लोग घायल हैं। राहत टीमों ने अब तक 6,461 लोगों को मलबे से सुरक्षित निकाला है। राजधानी काराकास समेत कई शहरों में इमारतें ढह गईं, बुनियादी ढांचा तबाह हुआ और बचाव अभियान लगातार जारी है।

कराकास। वेनेजुएला में आये दो शक्तिशाली भूकंपों से मची तबाही में मृतकों की संख्या बढ़कर 2,295 हो गयी है। इस बीच, अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने देश में सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। भूकंप की त्रासदी को एक सप्ताह पूरा होने पर सुश्री रोड्रिगेज कहा कि मानव जीवन की भारी क्षति से पूरे देश की आत्मा आहत हुई है। हजारों लोग अब भी लापता हैं और प्रभावित क्षेत्रों में भोजन सहित आवश्यक वस्तुओं का गंभीर संकट बना हुआ है।

गौरतलब है कि 24 जून को उत्तरी वेनेजुएला में 39 सेकंड के अंतराल पर 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंप आए थे। पिछले कई दशकों में यह देश में आए सबसे शक्तिशाली भूकंपों में शामिल हैं। इन दो भूकंपों से राजधानी काराकास, ला गुआइरा और उत्तरी क्षेत्रों में व्यापक तबाही हुई। सैकड़ों इमारतें ढह गईं या गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गईं। सड़कें, अस्पताल, स्कूल तथा अन्य महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा, जबकि बड़े क्षेत्रों में बिजली और दूरसंचार सेवाएं भी बाधित हुईं हैं।

राजधानी कराकास के उत्तर में स्थित सबसे अधिक प्रभावित शहर ला गुआइरा में ढही अधिकांश इमारतों पर 'डी' (डिसीज्ड) का निशान लगाया गया है, जिससे संकेत मिलता है कि वहां तलाश अभियान पूरा हो चुका है और किसी जीवित व्यक्ति के मिलने की संभावना नहीं है। स्पेन के बचाव दल के समन्वयक हावियर रोडेस ने कहा कि जहां किसी के जीवित मिलने की उम्मीद नहीं होती, वहां समय व्यर्थ नहीं किया जाता। उन्होंने बताया कि उनकी टीम और खोजी कुत्ते 'नाला' ने मलबे में जीवन के संकेत तलाशने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

इस सब के बीच मंगलवार को एक तीन वर्षीय बालक को भूकंप के छह दिन बाद जीवित निकाला गया, जिसे चमत्कारिक बचाव माना जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है  भूकंप के बाद मलबे में फंसे लोगों के 72 घंटे से अधिक जीवित रहने की संभावना बेहद कम होती है। वेनेजुएला की राष्ट्रीय विधानसभा के अध्यक्ष जॉर्ज रोड्रिगेज ने बताया कि अब तक 2,295 लोगों की मौत हो चुकी है, 11 हजार से अधिक लोग घायल हुए हैं और लगभग 13 हजार लोग बेघर हो गये हैं। संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि करीब 50 हजार लोग अब भी लापता हैं।

Read More युवाओं की आवाज दबाने की कोशिश कर रही सरकार : छात्रों पर पुलिस का लाठीचार्ज गलत, खड़गे बोले- शिक्षा नीति पर चर्चा के लिए सरकार तैयार नहीं

पिछले सप्ताह 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो भूकंपों ने तेल समृद्ध वेनेजुएला के कई इलाकों को तबाह कर दिया। लंबे समय से आर्थिक संकट झेल रहे देश में बुनियादी ढांचे और स्वास्थ्य सेवाओं पर भी इसका गंभीर असर पड़ा है। अमेरिका समर्थित राजनीतिक परिवर्तन के लगभग छह महीने बाद संक्रमण के दौर से गुजर रहे वेनेजुएला में दुनिया के विभिन्न देशों से बचाव दल राहत एवं खोज अभियान में जुटे हैं। वहीं कई स्थानीय लोगों ने आपदा के बाद सरकारी सहायता में देरी को लेकर नाराजगी जतायी है।

Read More विपक्षी दलों के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित, अध्यक्ष ने की प्रश्नकाल को चलने में सहयोग की अपील

 

Read More हिमाचल के लाहौल-स्पीति में बड़ा हादसा, पहाड़ का हिस्सा टाटा सूमो पर गिरा; 13 लोगों की मौत

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन
जयपुर स्थित फोर्टी राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश और महिला स्वास्थ्य जागरूकता पर केंद्रित एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई।...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महाराष्ट्र में सियासी तूफान: फडणवीस समर्थन में उतरे, पवार का मुख्यमंत्री पर तीखा हमला
पर्यावरण सरंक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान का आग़ाज़, 1 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प 
आरएएस मुख्य परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 27 जुलाई तक करें आवेदन; उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने का मौका
कर्नाटक कांग्रेस में मंत्री बनने की होड़: 20 सीटों पर 60 दावेदार, दिल्ली बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर लग सकती है मुहर
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : तेज हवाओं से बिगड़े हालात, फ्रांस-स्पेन से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर 
राजस्थान रोडवेज को मिली 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी