आजम खान की मुश्किलें फिर बढ़ीं! जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े ठिकानों पर ED की रेड, खंगाले जा रहे दस्तावेज

विश्वविद्यालय से जुड़े धन शोधन मामले में की जा रही जांच

आजम खान की मुश्किलें फिर बढ़ीं! जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े ठिकानों पर ED की रेड, खंगाले जा रहे दस्तावेज
खान और उनके ड्रीम प्रोजेक्ट जौहर विश्वविद्यालय पर ED ने फिर कार्रवाई की। बुधवार को रामपुर, सहारनपुर और दिल्ली में करीब 10 ठिकानों पर PM­­LA के तहत छापेमारी हुई। जांच सरकारी ठेकों की रकम के कथित दुरुपयोग और ट्रस्ट-विश्वविद्यालय से जुड़े लेनदेन पर केंद्रित है। ED ने दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य भी जुटाए।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और महासचिव आजम खान तथा उनके ड्रीम प्रोजेक्ट मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय पर एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिकंजा कस दिया है। बुधवार सुबह ईडी की टीमों ने रामपुर स्थित जौहर विश्वविद्यालय और मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट से जुड़े परिसरों समेत उत्तर प्रदेश के सहारनपुर और दिल्ली में करीब 10 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 की धारा 17 के तहत की जा रही है। यह जांच जौहर ट्रस्ट और विश्वविद्यालय से जुड़े धन शोधन मामले में की जा रही है।

जांच का संबंध निजी ठेकेदारों के माध्यम से सरकारी ठेकों की धनराशि के दुरुपयोग और उसके बाद उस धन के इस्तेमाल से जुड़ा है। एजेंसी विश्वविद्यालय और ट्रस्ट की संपत्तियों के निर्माण से संबंधित वित्तीय लेनदेन की भी पड़ताल कर रही है। जांच में कुछ ठेकेदारों और ट्रस्ट के बीच वित्तीय लेनदेन सामने आने की बात कही गई है। आरोप है कि सरकारी ठेके हासिल करने वाले कुछ ठेकेदारों ने ट्रस्ट और विश्वविद्यालय को बड़े पैमाने पर दान, निर्माण कार्य और अन्य सुविधाओं के रूप में लाभ पहुंचाया।

ईडी की कार्रवाई का उद्देश्य इन लेनदेन से जुड़े वित्तीय रिकॉर्ड, दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जुटाना तथा सरकारी धन के इस्तेमाल और उसके रास्ते का पता लगाना है। सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी के दौरान ईडी की टीम ने विश्वविद्यालय परिसर से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और अभिलेख अपने कब्जे में लिए हैं। एजेंसी इससे पहले भी जौहर विश्वविद्यालय में कार्रवाई कर चुकी है। आजम खां वर्तमान में विभिन्न मामलों में सजा के बाद जेल में हैं। ताजा कार्रवाई के बाद उनके समर्थकों और करीबियों में भी हलचल बढ़ गई है।

Tags: raid

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति
संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भारत और मध्य यूरोपीय वाइशेग्राद समूह (V4 - स्लोवाकिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, हंगरी) के विदेश...
पोकलेन मशीन गहरी खाई में गिरी : ऑपरेटर की मौत, जानें पूरा मामला
जिस आंचल ने दिया था छांव का सुकून, उसी ने उजाड़ दी सांझ: जयपुर में पोते ने की बुजुर्ग दादी की निर्मम हत्या
34 दिन बाद राजस्थान के 309 नगरीय निकायों से हटी आचार संहिता
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले, नौ जिलों के जिलाधिकारी बदले गए
ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क रवाना, युद्ध खत्म करने और वैश्विक विश्वास बहाली की उम्मीद जताई
जयपुर में 24 से 27 सितंबर तक ENT की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, AI-रोबोटिक सर्जरी पर होगा फोकस