दिल्ली में प्रदूषण को रोकने का प्रयास : ग्रैप- 3 लागू करने का फैसला, 5वीं तक स्कूल होंगे ऑनलाइन 

यह अगले आदेश तक तुरंत प्रभाव से लागू रहेगा

दिल्ली में प्रदूषण को रोकने का प्रयास : ग्रैप- 3 लागू करने का फैसला, 5वीं तक स्कूल होंगे ऑनलाइन 

आस-पास के क्षेत्रों में हवा की गुणवत्ता को और बिगड़ने से रोकने के प्रयास में ग्रैप-3 के सभी उपायों को तुरंत लागू करने का फैसला किया है।

नई दिल्ली। सरकार ने ग्रैप- 3 लागू होने के बाद दिल्ली में 5वीं कक्षा तक के स्कूलों को आनॅलाइन/ऑफलाइन करने का निर्णय लिया है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने राजधानी दिल्ली में बढते प्रदूषण के मद्देनजर ग्रैप- 3 लागू कर दिया है। सीएक्यूएम ने अपने आदेश में  कहा कि राजधानी दिल्ली और आस-पास के क्षेत्रों में हवा की गुणवत्ता को और बिगड़ने से रोकने के प्रयास में ग्रैप-3 के सभी उपायों को तुरंत लागू करने का फैसला किया है।

दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने सीएक्यूएम के आदेश का हवाला देते हुए पांचवी कक्षा के स्कूलों को आनॅलाइन/ऑफलाइन रूप से संचालित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि इसमें एनडीएमसी, दिल्ली नगर निगम और दिल्ली छावनी बोर्ड के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, गैर-सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के प्रमुखों को निर्देश दिया जाता है कि वह पांचवी कक्षा तक के बच्चों के लिए हाइब्रिड मोड में कक्षाएं चलाएं। यह अगले आदेश तक तुरंत प्रभाव से लागू रहेगा। 

सीएक्यूएम की उप-समिति ने यह कदम तब उठाया जब दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक सोमवार के 362 से बढ़कर मंगलवार सुबह 425 हो गया।  उन्होंने शांत हवाओं, स्थिर वातावरण और प्रतिकूल मौसम संबंधी परिस्थितियों को इस अचानक वृद्धि का कारण बताया है।

Tags: pollution

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

‘राजा शिवाजी’ का फस्र्ट लुक टीजर रिलीज : ऐतिहासिक गाथा को भव्य सिनेमाई अंदाज में पेश करेगी फिल्म, जानें रिलीज डेट  ‘राजा शिवाजी’ का फस्र्ट लुक टीजर रिलीज : ऐतिहासिक गाथा को भव्य सिनेमाई अंदाज में पेश करेगी फिल्म, जानें रिलीज डेट 
‘राजा शिवाजी’ का टीजर रिलीज, उत्साह बढ़ा। रितेश विलासराव देशमुख निर्देशित फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत पर आधारित। भव्य...
ईरान युद्ध जल्द समाप्त होने की उम्मीद में शेयर बाजार में तेजी : सेंसेक्स 1,900 अंक उछला, निफ्टी भी चढ़ा
अमेरिका में एफ-35 लड़ाकू विमान क्रैश : आबादी पर कोई असर नहीं, पायलट सुरक्षित
आरएएस भर्ती 2024 : 9वें चरण के साक्षात्कार आज से शुरू, 1 से 17 अप्रैल तक आयोजित
वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी-भरकम बढ़ोतरी : कंपनियों ने बढ़ाएं 195 रुपए, अब 2,031 का मिलेगा
आठ साल के भरोसे का काटा गला : डॉक्टर के घर 50 लाख की चोरी, नौकर-नौकरानी गिरफ्तार ; 33 लाख रुपए बरामद
आईएफएल : स्थिति मजबूत करने उतरेगी आरयूएफसी, चौथे घरेलू मुकाबले में चानमारी से मुकाबला