कश्मीर में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ : पहलगाम आंतकी हमले का मास्टरमाइंट मूसा ढेर, ऑपरेशन जारी 

पहलगाम हमले में 26 नागरिक मारे गए थे

कश्मीर में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ : पहलगाम आंतकी हमले का मास्टरमाइंट मूसा ढेर, ऑपरेशन जारी 

अधिकारियों ने बताया कि खुफिया जानकारी मिलने के बाद हरवान के ऊपरी क्षेत्र में खोज अभियान शुरू किया गया था।

जम्मू। कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में 3 आंतकवादी ढेर हो गए। मुठभेड में ढेर  हुए 3 आंतकवादियों में पहलगाम आंतकी हमले का मास्टरमाइंट मूसा भी शामिल हैं। कश्मीर की बैसरण घाटी के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद कश्मीर में यह पहली मुठभेड़ है। पहलगाम हमले में 26 नागरिक मारे गये थी।

यह मुठभेड़ श्रीनगर के बाहरी इलाके दाचीगाम में जारी है। आर्मी की चिनार कोर ने एक्स पर लिखा कि ऑपरेशन जारी है। लिडवास के सामान्य क्षेत्र से संपर्क स्थापित कर लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि खुफिया जानकारी मिलने के बाद हरवान के ऊपरी क्षेत्र में खोज अभियान शुरू किया गया था। इसी दौरान आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी और मुठभेड़ शुरू हो गयी।

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मोतीदुगरी गणेश मंदिर में की पूजा-अर्चना, जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए व्यक्त किया आभार राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मोतीदुगरी गणेश मंदिर में की पूजा-अर्चना, जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए व्यक्त किया आभार
राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को मोतीदुगरी गणेश मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री...
दिल्ली में घने कोहरे से हवाई यातायात प्रभावित, चार फ्लाइट जयपुर डायवर्ट
एसआई पेपर लीक : 3 ट्रेनी सब इंस्पेक्टर और डमी कैंडिडेट वीडीओ गिरफ्तार, सेल्फ सरेंडर की अपील
हाईवे पर 6 गाड़ियां भिड़ीं : महिला सहित चार यात्रियों की मौत, नहीं हो पाई मृतकों की शिनाख्त ; कई घायल उदयपुर रेफर
पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग