कश्मीर में जंगलों में आतंकवादियों से मुठभेड़ : सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को किया ढेर, सैनिकों ने की इलाके की घेराबंदी

आतंकवादी का शव अभी तक बरामद नहीं

कश्मीर में जंगलों में आतंकवादियों से मुठभेड़ : सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को किया ढेर, सैनिकों ने की इलाके की घेराबंदी

मारे गए आतंकवादी का शव अभी तक बरामद नहीं हुआ है और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। अभियान जारी है।

जम्मू। कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चतरू के जंगलों में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच  मुठभेड़ में एक आतंकवादी के मारे जाने की आशंका है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ऐसी खबरें हैं कि जैश-ए-मोहम्मद संगठन से जुड़ा एक आतंकवादी आज दोपहर किश्तवार जिले के चतरू इलाके में मारा गया है। उन्होंने आगे कहा कि मारे गए आतंकवादी का शव अभी तक बरामद नहीं हुआ है और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। अभियान जारी है।

सेना की व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि व्हाइट नाइट कोर के जवानों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के साथ मिलकर एक संयुक्त अभियान में किश्तवाड़ के पासरकुट इलाके में आतंकवादियों से मुठभेड़ की। पोस्ट में कहा गया कि सैनिकों ने इलाके को घेर लिया है और गोलीबारी जारी है। अभियान जारी है।

Tags: Encounter

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

नदी के पास ट्रक का टायर पंचर : अनियंत्रित ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, 2 लोग घायल नदी के पास ट्रक का टायर पंचर : अनियंत्रित ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, 2 लोग घायल
जिले के मांडलगढ़ थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित ट्रक से कई वाहनों के टकराने से दो लोग घायल हो गये।...
मोदी का कांग्रेस पर हमला : भारत की उपलब्धियों को विवादों में घसीटने में लगे विपक्षी दल, कहा- विकास बनाम जहरीली राजनीति आगामी दौर की मुख्य लड़ाई
भजनलाल शर्मा ने चाय की थड़ी पर किया लोगों से संवाद : युवाओं को दी शिक्षा और कौशल विकास के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा, आमजन की सुनीं समस्याएं
कैटरिंग के काम से लौट रहे थे 2 युवक : कार की चपेट में आने से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
बहुजन समाज के लोगों को बसपा से उम्मीद : सामाजिक परिवर्तन और आर्थिक मुक्ति के लिए पार्टी को दे रहे समर्थन, मायावती ने कहा- बहुजन मिशन को आगे बढ़ाना ही लक्ष्य
घुमन्तु  समुदाय भारतीय सभ्यता का अभिन्न अंग : सरकार इनके सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध, भजनलाल ने कहा- यह समुदाय त्याग, परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक
आसमान में शौर्य का महाकुंभ : ध्रुव हेलिकॉप्टरों ने बनाई डॉल्फिन, सूर्यकिरण विमानों के करतबों ने बांधा समां