अमेरिका में 30 से ज्यादा देशों की एंट्री पर लगेगी रोक, बड़े ट्रैवल बैन की तैयारी में ट्रंप 

नेशनल गार्ड पर शूटिंग के बाद ट्रंप प्रशासन सख्त 

अमेरिका में 30 से ज्यादा देशों की एंट्री पर लगेगी रोक, बड़े ट्रैवल बैन की तैयारी में ट्रंप 

वॉशिंगटन में नेशनल गार्ड पर जानलेवा शूटिंग के बाद ट्रंप प्रशासन विदेशी नागरिकों पर बड़े पैमाने पर यात्रा प्रतिबंध की तैयारी कर रहा है। रिपोर्टों के अनुसार, करीब 30 देशों को नई ट्रैवल बैन सूची में शामिल किया जा सकता है, जिसकी जल्द घोषणा संभव है। हमले के बाद शरण मामलों पर रोक लगाई गई और 19 देशों के 7.2 लाख ग्रीन कार्ड धारकों की पुनः जांच शुरू हुई।

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप विदेशी नागरिकों पर बड़े पैमाने पर यात्रा प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके तहत दो दर्जन से अधिक देशों के नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश पर प्रतिबंध लग सकता है। वॉशिंगटन डीसी में नेशनल गार्ड के सदस्यों पर जानलेवा शूटिंग के बाद ट्रंप प्रशासन इस पर विचार कर रहा है। न्यूयॉर्क पोस्ट ने एक सूत्र के हवाले से रिपोर्ट में बताया है कि ट्रंप प्रशासन कम से कम 30 देशों को अपनी अपडेटेड ट्रैवल बैन की लिस्ट में शामिल करने का टारगेट बना रहा है। इसमें भविष्य में और भी देश जोड़े जा सकते हैं।

जल्द जारी हो सकती है लिस्ट :

सूत्र ने यह भी कहा कि बातचीत अपने आखिरी दौर में है और जल्द ही आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। होमलैंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट के एक प्रवक्ता ने न्यूयॉर्क पोस्ट को बताया कि अपडेटेड लिस्ट जल्द जारी की जाएगी। अमेरिकी गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम ने भी अमेरिका के यात्रा प्रतिबंध में बड़े पैमाने पर बढ़ोतरी का इशारा किया। एक्स पर एक पोस्ट में नोएम ने लिखा, उन्होंने हर उस देश को प्रतिबंधित लिस्ट में डालने का प्रस्ताव रखा, जो हमारे देश में हत्यारों, जोकों और हक मांगने वाले सनकियों को भरता है।

नेशनल गार्ड पर शूटिंग के बाद ट्रंप प्रशासन सख्त :

Read More बंगाल की ऊंची इमारतों में स्थापित होंगे मतदान बूथ : चुनाव आयोग ने दी मंजूरी, तृणमूल कांग्रेस ने किया था विरोध

नोएम ने एक्स पर लिखा कि हमारे पुरखों ने इस देश को खून, पसीने और आजादी के पक्के प्यार से बनाया है, न कि विदेशी हमलावरों के लिए जो हमारे हीरो को मार डालें या टैक्स के पैसे लूट लें। हम उन्हें नहीं चाहते। एक को भी नहीं। बड़ी मात्रा विदेशी नागरिकों पर यात्रा प्रतिबंध का यह प्रस्ताव पिछले सप्ताह वॉशिंगटन डीसी में नेशनल गार्ड के दो सदस्यों पर हमले के बाद ट्रंप प्रशासन की कार्रवाई का हिस्सा है। एक अफगान नागरिक पर दोनों नेशनल गार्ड पर गोली चलाने का आरोप है, जिसमें महिला जवान की मौत हो गई जबकि 24 साल के एंड्रयू वोल्फ को गंभीर रूप से घायल हैं। इसके तत्काल बाद ट्रंप प्रशासन ने शरण देने के सभी मामलों पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही 19 देशों को चिंताजनक सूची में रखा गया है और उनके 7.20 लाख से ज्यादा ग्रीन गार्ड होल्डर्स की फिर से जांच शूरू कर दिया है।

Read More मां ने बेटा-बेटी को हथौड़े से मारा, फिर खुद ने किया आत्महत्या का प्रयास : ससुर को फोन पर बोली- मुझे कैंसर है, मैं मरने जा रही हूं

Post Comment

Comment List

Latest News

सिंधीकैम्प थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई : बस स्टैंड से एसी कॉपर पाइप चोरी करने वाले दो बदमाश और दो खरीदार गिरफ्तार सिंधीकैम्प थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई : बस स्टैंड से एसी कॉपर पाइप चोरी करने वाले दो बदमाश और दो खरीदार गिरफ्तार
सिंधीकैम्प पुलिस ने कार्रवाई करते हुए केन्द्रीय बस स्टैण्ड सिंधीकैम्प के नवनिर्मित भवन से एसी की कॉपर पाइप लाइन काटकर...
आधुनिक होने के साथ आत्मनिर्भर भी हो रहा रेलवे : दुनिया के देशों को कर रहे ट्रेन के कोच का निर्यात, मोदी ने कहा- इससे हमारी अर्थव्यस्था को मिलता है बड़ा लाभ 
जयपुर के एसबीआई एटीएम में दिनदहाड़े चोरी की कोशिश, बदमाश ने सिक्योरिटी गार्ड की अंगुलियां चबाईं ; लोगों ने पकड़कर पुलिस सौंपी
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी की अहम बैठक, बजट घोषणाओं की प्रगति पर मंथन
Weather Update : प्रदेश में आज से फिर बदलेगा मौसम, बादल छाने के आसार 
रोहित वेमुला के सवाल खत्म नहीं हुए : यह लड़ाई लड़ते रहना हमारी जिम्मेदारी, राहुल गांधी ने कहा- देश में सपने देखने का सबको बराबर का हक
PFMS के e-UC पोर्टल से अब ऑनलाइन भेजे जाएंगे उपयोगिता प्रमाण-पत्र, वित्त विभाग ने जारी किया परिपत्र