एग्जिट पोल में जताया अनुमान : बंगाल में कमल, केरलम् में कांग्रेस; फाइनल रिजल्ट का इंतजार
असम में भाजपा को फिर से सत्ता
राज्यों के एग्जिट पोल में तस्वीर साफ दिख रही है। पश्चिम बंगाल में कांटे की टक्कर के बीच भाजपा बढ़त में, जबकि ममता को कड़ी चुनौती। असम में भाजपा की वापसी तय मानी जा रही है। तमिलनाडु में डीएमके आगे, केरल में यूडीएफ बढ़त पर। पुडुचेरी में एनडीए सरकार बनती नजर आ रही है।
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के बाद पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के लिए अलग-अलग एजेंसियों के एग्जिट पोल आ गए। लोगों की निगाहें पश्चिम बंगाल पर लगी हैं। हर किसी को जिज्ञासा है कि यहां किसकी सरकार बनेगी। इस बार ‘सोनार बांग्ला’ पर ममता ‘दीदी’ का जादू बरकरार रहेगा या फिर बीजेपी कमल खिलाने में कामयाब रहेगी।
एग्जिट पोल की मानें तो बंगाल में कमल खिलने का अनुमान जताया जा रहा है। वहीं असम में भाजपा को फिर से सत्ता मिलती नजर आ रही है। तमिलनाडु में डीएमके को सत्ता पर काबिज बताया जा रहा है। इसके अलावा केरलम में यूडीएफ और कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने का अनुमान जताया जा रहा है। वहीं पुडुचेरी में भी एनडीए की सरकार बनने जा रही है।
पश्चिम बंगाल : कुल सीटें – 294, बहुमत - 148
सर्वे तृणमूल भाजपा अन्य
चाणक्य 130-140 150-160 0-5
मैट्रिज 125-140 146-161 6-10
पीपुल्स पल्स 177-187 95-110 1-4
पोल डायरी 99-127 142-171 5-9
पी मार्क 118-138 150-175 0-0
प्रजा पोल 85-110 178-208 0-5
औसत 131 153 04
तमिलनाडु : कुल सीटें – 234, बहुमत - 118
सर्वे डीएमके+ AIADMK अन्य
मैट्रिज 122-132 87-110 10-18
पीपल्स पल्स 125-145 65-80 20-30
टाइम्स नाउ-जेवीसी 75-95 128-147 8-15
पी मार्क 125-145 65-85 17-27
प्रजा पोल 148-168 61-81 1-9
पीपल्स इनसाइट 120-140 60-70 30-40
औसत 128 87 19
केरलम् : कुल सीटें - 140, बहुमत - 71
सर्वे एलडीएफ यूडीएफ+ अन्य
एक्सि माय इंडिया 49-62 78-90 0-3
मैट्रिज 60-65 75-85 3-5
पीपल्स पल्स 55-65 70-85 0-3
पी मार्क 62-69 71-79 1-7
टाइम्स नाउ-जेवीसी 57-66 72-82 2-6
औसत 61 79 03
असम : कुल सीटें – 126, बहुमत - 64
सर्वे भाजपा+ कांग्रेस+ अन्य
एक्सिस माय इंडिया 88-100 24-36 0
मैट्रिज 85-95 25-32 6-12
पीपल्स पल्स 68-72 22-26 3-5
पी मार्क 82-94 30-40 1-5
चाणक्य 88-98 22-32 3-5
औसत 87 29 04
पुडुचेरी : कुल सीटें - 30, बहुमत - 16
सर्वे एनडीए+ कांग्रेस+ अन्य
पीपल्स पल्स 16-19 10-12 1-2
एक्सिस माय इंडिया 16-20 6-8 3-7
औसत 18 9 3

Comment List