एग्जिट पोल का अनुमान : दिल्ली में सरकार बनाने जा रही बीजेपी, सरकार बनाने के लिए 36 सीटों की आवश्यकता

लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग किया

एग्जिट पोल का अनुमान : दिल्ली में सरकार बनाने जा रही बीजेपी, सरकार बनाने के लिए 36 सीटों की आवश्यकता

विधानसभा की 70 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को घोषित होंगे। सरकार बनाने के लिए 36 सीटों की जरूरत है।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद एग्जिट पोल सामने आए हैं। 10 एग्जिट पोल में से 8 में भाजपा को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है, वहीं दो में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनने का अनुमान है। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को घोषित होंगे। सरकार बनाने के लिए 36 सीटों की जरूरत है।

दिल्ली में पांच बजे तक 60.55%  मतदान 
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान की समाप्ति तक औसतन 60.55% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राष्ट्रीय राजधानी में सुबह से कुल मिलाकर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, मुख्यमंत्री आतिशी और उनके पूर्ववर्ती अरविंद केजरीवाल ने ईवीएम का बटन दबाया। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी वोट डाले। चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू ने भी अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग किया।

भाजपा खेमे में खुशी की लहर
 मैं दिल्ली की जनता को बधाई देना चाहता हूं। दिल्ली की जनता ने आज भाजपा को इतना प्यार और आशीर्वाद दिया है। दिल्ली से आप-दा जा रही है और भाजपा आ रही है। दिल्ली की जनता भ्रष्टाचार मुक्त सरकार चाहती है और विकास चाहती है।
- वीरेंद्र सचदेवा, दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष

यह तय है कि आठ फरवरी को कमल खिलेगा। हम दिल्ली में सुशासन, स्वच्छ यमुना और रोजगार देंगे। केजरीवाल को पूरा भरोसा है कि वे हार रहे हैं।
- प्रवेश वर्मा, नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार
(इसी सीट पर आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चुनाव लड़ा है)

Read More आईसीसी पुरुष टी-20 विश्वकप: भारत-न्यूजीलैंड में खिताबी मुकाबला आज; देश को एक ही आस, रच दो इतिहास

दिल्ली की जनता विकास चाहती है, जैसे मोदी के नेतृत्व में देश के बाकी हिस्सों में विकास हुआ है। हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और हमारे वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन तथा  रणनीति ने फल दिया है। मैं इन एग्जिट पोल पर विश्वास नहीं करता, हमारी सीटों की संख्या और बढ़ेगी। भाजपा 50 सीटों का आंकड़ा पार करेगी।
- रमेश बिधूड़ी, भाजपा प्रत्याशी
(इसी सीट पर सीएम आतिशी ने चुनाव लड़ा है)

Read More इंडिगो ने की घोषणा : देश की एक हजार से अधिक महिला पायलट वाली पहली एयरलाइंस बनी, कहा- हम देश को पंख देने के अपने मिशन को बढ़ा रहे आगे

 

Read More नीतीश कुमार ने किया 542 करोड़ की लागत से बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय को जोड़ने वाली सुरंग का कार्यारंभ, तेजी से कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश

Tags: exit

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर पुलिस आयुक्त ने भांकरोटा थाने में की जनसुनवाई : परिवादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश  जयपुर पुलिस आयुक्त ने भांकरोटा थाने में की जनसुनवाई : परिवादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश 
जयपुर पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने भांकरोटा थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों की शिकायतें सुनीं और कई मामलों का मौके...
जनता को भयावह युद्धों के दुष्प्रभावों से बचाने में लगी सरकार : हताश कांग्रेस ने देश के विरुद्ध ही खोल दिया मोर्चा, प्रधानमंत्री ने कहा- देश में डर उत्पन्न करने की कोशिश में लगी कांग्रेस
पाइपलाइन से पेट्रोलियम चोरी का खुलासा : मुख्य आरोपी सहित 4 गिरफ्तार, पाइपलाइन को पंक्चर कर चोरी करने का किया प्रयास
बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला : आत्मघाती ड्रोन का किया उपयोग, वायु रक्षा रडार प्रणाली को हुआ नुकसान
लोक अदालत में 16 मामलों का निस्तारण : 1.19 करोड़ की राशि स्वीकृत, रेल दुर्घटना प्रभावितों को मिली त्वरित राहत
देश का पहला अंतरराष्ट्रीय स्तर का चर्म रोग संस्थान एसएमएस में तैयार : न्यूनतम दरों पर मिलेगा लाखों का कॉस्मेटिक उपचार, प्रमुख शासन सचिव ने दिए जल्द शुरू करने के निर्देश
जयपुर के कलाकार लाखन सिंह की कला बोलेगी ‘साथ होने’ की भाषा, मुंबई में सोलो प्रदर्शनी 16 मार्च से