अमेरिका-ईरान बातचीत के अच्छे परिणाम की उम्मीद : समझौते तक पहुंचने के लिए कुछ ही मतभेदों को सुलझाना बाकी, ट्रंप ने कहा- कई अच्छी बातें हो रही

समझौते के अधिकांश बिंदुओं पर बातचीत हो चुकी

अमेरिका-ईरान बातचीत के अच्छे परिणाम की उम्मीद : समझौते तक पहुंचने के लिए कुछ ही मतभेदों को सुलझाना बाकी, ट्रंप ने कहा- कई अच्छी बातें हो रही

ट्रंप ने ईरान के साथ चल रही बातचीत को सकारात्मक बताते हुए कहा कि समझौते के लिए अब केवल कुछ मतभेद सुलझाने बाकी हैं। उन्होंने दावा किया कि अधिकांश मुद्दों पर सहमति बन चुकी है। हालांकि हालिया हमलों और तनाव के बीच वार्ता जारी है, लेकिन स्थिति अभी भी पूरी तरह अनिश्चित बनी हुई है।

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें ईरान के साथ बातचीत के अच्छे परिणाम की उम्मीद है और उन्हें विश्वास है कि समझौते तक पहुंचने के लिए अब कुछ ही मतभेदों को सुलझाना बाकी है। ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, बातचीत जारी है और सप्ताहांत में भी जारी रहेगी, और कई अच्छी बातें हो रही हैं। उन्होंने ईरानी प्रतिनिधियों के साथ हुई चर्चा को बहुत अच्छी बताया और उम्मीद जताई कि यह सिलसिला बहुत अच्छा बना रहेगा। अमेरिकी नेता ने कहा कि ईरान के साथ सभी मतभेद सुलझ जाने चाहिए। उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि कोई बहुत महत्वपूर्ण मतभेद बचे हैं। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका-ईरान समझौते के अधिकांश बिंदुओं पर बातचीत हो चुकी है।

ट्रंप ने एरिजोना में कंजरवेटिव टर्निंग पॉइंट के एक कार्यक्रम में कहा, इस प्रक्रिया में हम अच्छे से आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन कौन जानता है? किसी के साथ भी कुछ कहा नहीं जा सकता, लेकिन ईरान के साथ तो और भी ज्यादा। यह प्रक्रिया बहुत तेजी से आगे बढ़नी चाहिए, और ज्यादातर मुद्दों पर पहले ही बातचीत हो चुकी है और सहमति बन चुकी है। अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को तेहरान समेत ईरान में ठिकानों पर हमले किए, जिससे नुकसान हुआ और नागरिक हताहत हुए। ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इ•ारायली क्षेत्र और मध्य पूर्व में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए।

वाशिंगटन और तेहरान ने 7 अप्रैल को दो सप्ताह के युद्धविराम की घोषणा की। इस्लामाबाद में हुई बाद की बातचीत बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गई। हालांकि शत्रुता की पुन: शुरुआत की कोई घोषणा नहीं की गई, लेकिन अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू कर दी।

 

Read More ऑपरेशन सिंदूर राष्ट्रीय संकल्प और तत्परता का सशक्त प्रतीक : आधुनिक सैन्य अभियानों के लिए एक नया मानदंड स्थापित, राजनाथ ने कहा- सशस्त्र बलों के शौर्य और बलिदान को करते है नमन

Read More असम सीएम सरमा ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा: कार्यवाहक के रूप में करेंगे काम ; शपथ ग्रहण की तारीख पर सस्पेंस खत्म, जानें कब होगा शपथ ग्रहण ?

 

 

Read More गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने वाला उम्रभर रहेगा जेल में : नहीं मिलेगी जमानत, 50 लाख तक लगेगा जुर्माना; भगवंत मान ने कहा- विशेषज्ञों से सलाह के बाद कानून तैयार

Tags: expecting

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोलकाता में शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। उन्होंने कहा कि...
NITI आयोग रिपोर्ट: देश में हर 10 में से 1 छात्र छोड़ रहा स्कूल, माध्यमिक शिक्षा पर बढ़ी चिंता
हाईकोर्ट सहित प्रदेश की सभी अधीनस्थ अदालतों में लोक अदालत का हुआ शुभारंभ: 7 लाख 77 हजार से अधिक मुकदमे होंगे तय
केजरीवाल का केंद्र पर हमला: पंजाब को निशाना बना रही सरकार, संजीव अरोड़ा पर ईडी की रेड को लेकर सरकार को घेरा
अमेरिकी राजनयिकों का दावा: प्रमुख ताकत बनकर उभरे मुजतबा खामेनेई, जंग की रणनीति और राजनयिक वार्ता दोनों का कर रहे नेतृत्व
कालानाड़ा फायरिंग कांड का ईनामी आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर भेजा 
रूस-सऊदी अरब ने ईरान तथा अरब देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने का किया समर्थन, होर्मुज में जहाजों का आवागमन किया जाए बहाल : लावरोव