देश की विदेश नीति पर चिंता जताते हुए प्रमोद तिवारी ने साधा केन्द्र सरकार पर निशाना, बोले-पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मध्यस्थ के रूप में पेश करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण 

विपक्ष का प्रहार: प्रमोद तिवारी ने विदेश नीति पर घेरा केंद्र सरकार को

देश की विदेश नीति पर चिंता जताते हुए प्रमोद तिवारी ने साधा केन्द्र सरकार पर निशाना, बोले-पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मध्यस्थ के रूप में पेश करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण 
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने मोदी सरकार की विदेश नीति को 'दुर्भाग्यपूर्ण' बताया है। उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान-अमेरिका तनाव में पाकिस्तान को मध्यस्थ बनाने की चर्चा पर चिंता जताई। तिवारी ने 'अब की बार ट्रंप सरकार' नारे पर तंज कसते हुए पूछा कि क्या देश की सुरक्षा और सम्मान से समझौता किया जा रहा है?

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सांसद प्रमोद तिवारी ने देश की विदेश नीति को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। प्रमोद तिवारी ने सोमवार को यहां एक बयान में कहा कि जिस पाकिस्तान ने पहलगाम जैसी घटनाओं में देश की बहनों का सुहाग उजाड़ने का काम किया, उसी पाकिस्तान को आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मध्यस्थ के रूप में पेश किया जा रहा है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पाकिस्तान की मध्यस्थता की बात कहना और इस्लामाबाद में संभावित वार्ता को भारत के लिए अत्यंत चिंताजनक बताया।

कांग्रेस सांसद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने 'अब की बार ट्रंप सरकार' का नारा दिया था लेकिन आज देश की विदेश नीति को किस दिशा में ले जाया जा रहा है, यह सवाल खड़ा हो रहा है।" उन्होंने केंद्र सरकार से स्पष्ट जवाब देने की मांग करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा और सम्मान से जुड़े मामलों पर कोई समझौता नहीं होना चाहिए। गौरतलब है कि, पाकिस्तान ने रविवार को कहा कि वह अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध को समाप्त करने के लिए "सार्थक वार्ता" की मध्यस्थता और मेजबानी करने के लिए तैयार है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मादक पदार्थ तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई : हेड कांस्टेबल बर्खास्त, गिरफ्तारी वारंट जारी  मादक पदार्थ तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई : हेड कांस्टेबल बर्खास्त, गिरफ्तारी वारंट जारी 
पुलिस विभाग ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई कर हेड कांन्स्टेबल शंकरराम विश्नोई को राज्य सेवा से...
अमेरिका-ईरान समझौता पत्र पर सहमत: दोनों ओर से मंजूरी अभी बाकी, मौजूदा युद्धविराम 60 दिन बढ़ेगा
सीयूईटी(यूजी) 2026: तकनीकी गड़बड़ी के कारण परीक्षा में देरी, NTA ने जारी किया दोपहर सत्र के लिए संशोधित कार्यक्रम
हिन्दी पत्रकारिता ने लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में निभाई अहम भूमिका : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
सूर्या चौहान हत्याकांड पर मायावती ने जताया दुख, बोलीं- हत्यारों को मिले कड़ी सजा, चुनाव से पहले सरकार रहे सतर्क
डिजिटल अरेस्ट से बचाएगा सीबीआई का अभय, राजस्थान पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
कॉकरोच जनता पार्टी को कोर्ट से बड़ा झटका: एक्स अकाउंट बहाल करने से इनकार, केंद्र और X को नोटिस जारी