विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 900 अंक लुढ़का, इन शेयरों पर रखें नजर

सेंसेक्स 900 अंक टूटा, निफ्टी में भी बड़ी गिरावट

विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 900 अंक लुढ़का, इन शेयरों पर रखें नजर

ग्लोबल मार्केट के नकारात्मक संकेतों से सेंसेक्स 903 अंक और निफ्टी 270 अंक लुढ़क गया है। एचडीएफसी बैंक और रिलायंस जैसे दिग्गजों में भारी बिकवाली से निवेशक सहमे हुए हैं। आईटी सेक्टर को छोड़कर बैंकिंग, ऑटो और एफएमसीजी में 1.20% तक की गिरावट दर्ज की गई, जिससे बाजार पर दबाव बना हुआ है।

मुंबई। विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट रही। बीएसई का सेंसेक्स 389.66 अंक टूटकर 74,883.79 अंक पर खुला। बिकवाली के दबाव में सूचकांक और टूटता हुआ खबर लिखे जाते समय 903.84 अंक (1.20 प्रतिशत) नीचे 74,369.61 अंक पर था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 132.90 गिरकर 23,173.55 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 270.25 अंक यानी 1.16 प्रतिशत लुढ़ककर 23,036.20 अंक पर रहा। आईटी सेक्टर को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों पर दबाव देखा गया। बैंकिंग, वित्त, ऑटो, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, एफएमसीजी, रियलटी और धातु समूहों से सूचकांक ज्यादा टूटे।

सेंसेक्स की गिरावट में एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, लार्सन एंड टूब्रो, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक और एक्सिस बैंक का सबसे अधिक योगदान रहा। टीसीएस, इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और सनफार्मा के शेयर फिलहाल ऊपर थे।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 परिणाम 2026: पीडब्ल्यू RBSE Wallah की दीपिका ने 99.5% अंक किए हासिल राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 परिणाम 2026: पीडब्ल्यू RBSE Wallah की दीपिका ने 99.5% अंक किए हासिल
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के नतीजों में बारां की दीपिका ने 99.5% अंक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया...
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार पर बोला हमला, कहा- राइजिंग राजस्थान बना जॉक ऑफ राजस्थान
हरदीप सिंह पु​री ने की केंद्र सरकार की तारीफ: देश में ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए व्यक्त किया आभार, वाणिज्यिक एलपीजी आवंटन बढ़ाकर 70 प्रतिशत करने का निर्णय
नेपाल में नवनियुक्त प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह का ये होगा संभावित मंत्रिमंडल: सुधन गुरूंग को मिला गृह मंत्रालय तो वाग्ले को वित्त मंत्रालय, जानें किसको कौन सा मिला पद?
महिला यात्री की खोई हुई चैन ढूंढ कर लौटाई, यात्री ने RPF अधिकारियों का जताया आभार
तमिलनाडु चुनाव: अन्नाद्रमुक ने जारी की 127 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, 17 महिलाओं और 11 पूर्व मंत्रियों को दिया मौका 
आर्थिक संकट में तेजी से बिक रही गरीबों की जमीनें