स्पेस मिशन को बड़ा झटका : फ्लोरिडा लॉन्च पैड पर परीक्षण के दौरान ब्लू ओरिजिन के न्यू ग्लेन रॉकेट में विस्फोट, कोई हताहत नहीं
सभी कर्मी सुरक्षित
अमेरिका के फ्लोरिडा लॉन्च पैड पर परीक्षण के दौरान जेफ बेजोस की कंपनी ब्लू ओरिजिन के 'न्यू ग्लेन' हेवी-लिफ्ट रॉकेट में विस्फोट हो गया। हॉटफायर टेस्ट के दौरान रॉकेट के निचले हिस्से में तेज रोशनी चमकी और धमाका हुआ। कंपनी ने "असामान्य घटना" की पुष्टि करते हुए सभी कर्मियों के सुरक्षित होने की बात कही है।
न्यूयॉर्क। अमेरिका में फ्लोरिडा लॉन्च पैड पर परीक्षण के दौरान ब्लू ओरिजिन के न्यू ग्लेन हेवी-लिफ्ट रॉकेट में विस्फोट हो गया। यह जानकारी लाइव प्रसारण पर दी गयी। फुटेज में रॉकेट के आधार पर एक तेज रोशनी चमकती हुई दिखाई दे रही है, जिसके बाद एक जोरदार धमाका हुआ। ब्लू ओरिजिन ने रॉकेट परीक्षण के दौरान हुई इस "असामान्य घटना" की पुष्टि की।
कंपनी ने कहा , "आज के हॉटफायर परीक्षण के दौरान हमें एक असामान्य घटना का सामना करना पड़ा। सभी कर्मी सुरक्षित हैं। जैसे ही हमें और जानकारी मिलेगी, हम अपडेट प्रदान करेंगे।"
Related Posts
Post Comment
Latest News
23 Jun 2026 19:01:05
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के ऑर्थोपेडिक्स विभाग ने एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी कर उपलब्धि हासिल की। 8...

Comment List