पीएसजी की जीत के बाद फ्रांस में भयंकर बवाल : फ़ुटबॉल प्रशंसकों और पुलिस के बीच भीषण झड़प, 400 लोग गिरफ्तार

पेरिस में भड़की हिंसा

पीएसजी की जीत के बाद फ्रांस में भयंकर बवाल : फ़ुटबॉल प्रशंसकों और पुलिस के बीच भीषण झड़प, 400 लोग गिरफ्तार
चैंपियंस लीग फाइनल में पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) की जीत के बाद पेरिस में जश्न हिंसक दंगों में बदल गया। फुटबॉल प्रशंसकों ने वाहनों और दुकानों में तोड़फोड़ की, जिससे 7 पुलिसकर्मी घायल हो गए। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का प्रयोग किया गया और 416 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है।

पेरिस। फ़्रांस में फ़ुटबॉल प्रशंसकों और पुलिस के बीच हुई झड़पों में 400 से ज़्यादा लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। पुस्कास एरिना में खेले गए चैंपियंस लीग के फ़ाइनल में पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) ने आर्सेनल को पेनाल्टी शूटआउट में हरा दिया। इसके बाद शनिवार को देर रात जश्न के दौरान जश्न के दौरान हिंसा भड़क गई। रिपोर्ट के अनुसार राजधानी पेरिस में बस, ट्रेन और रेल सेवाओं को बाधित करने वाली अशांति को रोकने के लिए हज़ारों पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। आतिशबाज़ी और फ़्लेयर्स जलाए गये। इस झड़प में कई पुलिस अधिकारी घायल हो गये। शहर के बीचों-बीच भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े।

गौरतलब है कि जहाँ पीएसजी ने लगातार दूसरी खिताब जीती थी, वहीं यह लगातार दूसरा साल भी था, जब फ़ुटबॉल की वजह से हिंसा भड़की। इससे पहले 2025 में फ़्रांसीसी टीम की जीत के बाद हुए जश्न ने हिंसक रूप ले लिया था। सोशल मीडिया में प्रसारित तस्वीरों में पेरिस में सड़कों पर इलेक्ट्रिक बाइक जलती हुई और जश्न मनाने वालों को कम से कम एक दुकान के शीशे तोड़ते हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने बताया कि इस अशांति के दौरान छह वाहन, दो दुकानें और एक बस स्टॉप क्षतिग्रस्त हो गए। फ़्रांस के गृह मंत्रालय ने बताया कि रविवार तड़के 416 लोगों को गिरफ़्तार किया गया, जिनमें पेरिस के 280 लोग शामिल हैं। 

गृह मंत्री लॉरेंट नुनेज़ ने कहा कि सात अधिकारी घायल हुए हैं और उन्होंने इस अशांति को बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं बताया। दक्षिणपंथी नेता मरीन ले पेन ने सोशल मीडिया एक पर लिखा, "सिर्फ़ फ़्रांस में ही किसी फ़ुटबॉल क्लब की जीत दंगे भड़का देती है।" उन्होंने कहा, "सिर्फ़ फ़्रांस में ही जीत की शाम को हर किसी को हिंसा का शिकार होने से बचने के लिए अपने घरों में बंद रहने पर मजबूर होना पड़ता है।"

उधर, खिलाड़ी रविवार को अपराह्न में होने वाली विजय परेड में हिस्सा लेंगे, जिसमें एफ़िल टावर के पास चैंप्स डी मार्स का दौरा और फ़्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों द्वारा आयोजित स्वागत समारोह शामिल है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल पीएसजी की यूरोपीय चैंपियनशिप जीत के बाद हुई झड़पों में दो लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें एक 17 वर्षीय लड़का भी शामिल था।

Read More कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा होने पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, जनता की जेब पर डाका डालने का लगाया आरोप

Post Comment

Comment List

Latest News

इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे 23 दल, जयराम ने कहा- लोगों के मतदान के अधिकार को प्रभावित कर रही केन्द्र सरकार की नीतियां इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे 23 दल, जयराम ने कहा- लोगों के मतदान के अधिकार को प्रभावित कर रही केन्द्र सरकार की नीतियां
विपक्षी दलों के INDIA गठबंधन की सोमवार को होने वाली बैठक में 23 दलों ने भागीदारी की पुष्टि की है।...
शेखावत का राहुल गांधी के बयान पर पलटवार, बोले- पहले संस्कृति का 'स' सीखें कांग्रेस नेता, उसके बाद करे सांस्कृतिक चीजों पर टिप्पणी
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला : खाद्य नमूनों में 22 फीसदी नमूने फेल, बोले - सफलता के ढिंढोरे पीट रही सरकार
रसोई गैस के दाम बढ़ाकर जनता को लूट रही सरकार : 12 साल में 530 रुपये की वृद्धि, खड़गे बोले- एलपीजी की कीमतों में वृद्धि पर भाजपा नेता चुप
सीएसटी टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई : 23 क्विंटल डोडा पोस्त के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, 4 करोड़ आंकी कीमत
कनाडा का बड़ा फैसला : टेक्सास में घातक 'स्क्रूवर्म' परजीवी मिलने के बाद मवेशियों के आयात पर लगाया प्रतिबंध, आपदा की घोषणा
दिग्विजय ने मोदी को लिखा पत्र : 9वीं-10वीं में तीसरी भाषा शामिल करने के फैसले पर रोक लगाने की मांग, कहा- यह फैसला अनियोजित और मनमाना