जंतर-मंतर पर पैलेट गन मामले में FIR दर्ज : राहुल गांधी पांच घंटे बैठे धरने पर, बाद में पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस नहीं कर रही थी कोई कार्रवाई

जंतर-मंतर पर पैलेट गन मामले में FIR दर्ज : राहुल गांधी पांच घंटे बैठे धरने पर, बाद में पुलिस ने दर्ज किया मामला
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के करीब पांच घंटे धरने के बाद दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर पैलेट गन से घायल साहिल के मामले में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज। साहिल ने आरोप लगाया कि छर्रों से उसकी एक आंख की रोशनी चली गई। कांग्रेस के अनुसार, 14 अगस्त की शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई थी।

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के करीब पांच घंटे धरने पर बैठने के बाद आखिरकार जंतर-मंतर पर पैलेट गन से घायल हुए साहिल के मामले में एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। साहिल का आरोप है कि पैलेट गन के छर्रे लगने से उसकी आंख की रोशनी चली गई। एफआईआर दर्ज करवाने तक राहुल गांधी थाने के बाहर ही बैठे रहे। वे शुक्रवार दोपहर करीब 12.30 बजे से संसद मार्ग थाने पहुंचे थे। जब उनकी मांग नहीं मानी गई, तो वे डीसीपी से भी मिले। बातचीत का नतीजा निकलने पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि जब तक एफआईआर दर्ज नहीं होगी, वे हटेंगे नहीं।

पुलिस नहीं कर रही थी कोई कार्रवाई :

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार साहिल ने 14 अगस्त को अपने वकीलों के साथ दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत दी थी लेकिन पुलिस ने शिकायत का जांच अधिकारी (आईओ) नंबर और पावती नहीं दी। इसके बाद 17 अगस्त को ईमेल और फोन के माध्यम से भी शिकायत पर कार्रवाई की मांग की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

राहुल ने एक्स पर बताई पूरी बात :

Read More बीकानेर में स्वतंत्रता दिवस समारोह : CM भजनलाल ने किया ध्वजारोहण, बोले- राजस्थान को बनाएंगे देश का अग्रणी राज्य

गांधी ने बाद में सोशल मीडिया एक्स पर पूरा विवरण देते हुए लिखा, आज साहिल लोचब के साथ, उनके साथ हुई पुलिस बर्बरता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने संसद मार्ग के डीसीपी कार्यालय पहुंचा। जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे साहिल पर पुलिस ने पैलेट गन से हमला किया, जिससे उनकी एक आंख की रोशनी खतरे में है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन के खिलाफ ऐसी बर्बरता कोई कानूनी कार्रवाई नहीं, बल्कि गंभीर अपराध है। इस क्रूरता के लिए गृह मंत्री शाह ने छात्रों को कोई सफाई नहीं दी उन्होंने शाह से सवाल किया, न्याय से इतना क्यों घबरा रहे है।

Read More UGC-NET की 3 परीक्षाएं दोबारा कराने पर भड़के राहुल, बोले- धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा पहला कदम था,आखिरी नहीं ; NTA की गलती की सजा छात्र क्यों भुगतें

Post Comment

Comment List

Latest News

एक कदम भारतीय संस्कृति की ओर... अभियान, जेन-जी को भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति से जोड़ती संस्कृत अकादमी एक कदम भारतीय संस्कृति की ओर... अभियान, जेन-जी को भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति से जोड़ती संस्कृत अकादमी
राजस्थान संस्कृत अकादमी ने जेन-जी को भारतीय सभ्यता और संस्कृति से जोड़ने के लिए ‘एक कदम भारतीय संस्कृति की ओर’...
लिव-इन का रजिस्ट्रेशन जरूरी : ब्रेकअप की भी देनी होगी जानकारी, विधानसभा के आगामी सत्र में यूसीसी बिल हो सकता है पारित
आतंकी केस में NIA का बड़ा एक्शन : कश्मीर में कई ठिकानों पर रेड, पुलिस-CAPF भी साथ 
चीनी महंगी, स्टॉक घटा तो बरसे खरगे- ‘ये कैसा आत्मनिर्भर भारत?
होर्मुज पर ट्रंप की दादागिरी! बोले- ‘यह अमेरिकी इलाका है’
सड़क, सफाई और रोड लाइट बनी सबसे बड़ी समस्या, अतिक्रमण से संकरे हो रहे रास्ते
शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान : चार दिन तक एक ही तेल में तली जा रही थीं कचौरियां, खाद्य टीम ने लिए नमूने