यूरोप के जंगलों में भीषण आग : फ्रांस से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर, नियंत्रण से बाहर हवाएं

आग की तेजी को देखते हुए इलाकों को खाली करने के आदेश

यूरोप के जंगलों में भीषण आग : फ्रांस से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर, नियंत्रण से बाहर हवाएं
फ्रांस और स्पेन में जंगलों की भीषण आग ने तबाही मचा दी है। दोनों देशों में 3 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। फ्रांस में 2.20 लाख लोगों की निकासी हुई, जबकि स्पेन में 70 हजार से ज्यादा लोग विस्थापित हुए। आग में स्पेन में एक व्यक्ति की मौत हो गई। तेज हवाओं से राहत अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

पेरिस। फ्रांस और स्पेन के जंगलों में लगी भीषण आग के बेकाबू होने के बाद आपात स्थिति पैदा हो गयी है। दोनों देशों के प्रभावित इलाकों से 3  लाख से अधिक स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी है।  फ्रांस में चलाया गया यह अब तक का सबसे बड़ा नागरिक निकासी अभियान बन गया है। इस बीच, पूर्वी स्पेन में आग की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। फ्रांस के दक्षिण-पश्चिम स्थित बोर्डो शहर के आसपास के जंगलों में आग बेहद भयानक रूप ले चुकी है, जिससे अकेले इस क्षेत्र में जबरदस्त तबाही हुई है। प्रांतीय अधिकारियों के अनुसार, बोर्डो और आसपास के गांवों से लगभग 2,20,000 लोगों को निकाला गया है। एहतियात के तौर पर बोर्डो से स्पेनिश सीमा को जोडऩे वाले मुख्य -63 राजमार्ग का 60 किलोमीटर हिस्सा यातायात के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

फ्रांसिसी दमकल विभाग के अनुसार, इस आग ने दुर्लभ पायरो-क्यूमुलोनिम्बस बादलों का रूप ले लिया है, जिससे पैदा हुई बवंडर जैसी हवाएं इसे और अधिक अप्रत्याशित तथा अनियंत्रित बना रही हैं। दूसरी ओर, स्पेन में भी स्थितियां लगातार बिगड़ रही हैं। स्पेनिश गृह मंत्रालय के अनुसार, राजधानी मैड्रिड के पश्चिमी गांवों और टोलेडो के आसपास के क्षेत्रों से 70,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। आग की तेजी को देखते हुए अधिकारियों ने मैड्रिड के पास नये इलाकों को खाली करने के आदेश दिये हैं और चेतावनी जारी की है कि आने वाली रात राहत एवं बचाव कार्यों के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण हो सकती है।

विस्थापित हुए हजारों परिवार और पर्यटक प्रदर्शनी हॉलों तथा जिम्नेजियम में बनाये गये आपातकालीन शिविरों में रहने को मजबूर हैं। सैकड़ों दमकलकर्मी पानी फेंकने वाले विमानों की मदद से आग पर काबू पाने की लगातार कोशिश कर रहे हैं, लेकिन तेज हवाओं के कारण आग बेकाबू बनी हुई है।  

Tags: fire

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक