त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में आग : कांग्रेस ने उठाए सुरक्षा पर सवाल, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग

त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में आग : कांग्रेस ने उठाए सुरक्षा पर सवाल, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के बी-1 कोच में रविवार तड़के आग लगने से हड़कंप मच गया। रतलाम के आलोट के पास हुई घटना में 68 यात्री सवार थे, जिन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया। कांग्रेस ने रेलवे सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए केंद्र से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

नई दिल्ली। त्रिवेंद्रम से हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) जा रही राजधानी एक्सप्रेस में आग लगने की घटना को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार और रेलवे प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने इसे यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए तत्काल जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस पार्टी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में आग लगने की बेहद भयावह तस्वीरें सामने आई हैं, जिसने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं। पार्टी ने दो प्रमुख सवाल पूछे आग कैसे लगी? और सुरक्षा में कहां चूक हुई?

कांग्रेस ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और इस तरह की लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जा सकती। पार्टी ने केन्द्र सरकार और रेलवे प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

गौरतलब है कि रविवार तड़के त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के बी-1 कोच में आग लग गई। घटना मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में आलोट के पास लूणी रीछा और विक्रमगढ़ स्टेशन के बीच हुई। कोच में करीब 68 यात्री सवार थे। घटना के बाद दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ और करीब दो दर्जन ट्रेनें प्रभावित रहीं। हालांकि राहत की बात यह रही कि सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

 

Read More होर्मुज में भारतीय जहाज पर हमला : समुद्र में डूबा, सभी 14 क्रू मेंबर्स सुरक्षित

Read More धातु और फार्मा सेक्टरों में लिवाली से घरेलू शेयर बाजारों में तेजी, इन कंपनियों में दिखेगा एक्शन

Read More 'अवास्तविक मांगों' पर अड़े इजरायल की सोच से प्रभावित अमेरिका: बघाई ने कहा- क्या पूरे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा स्थापित करना गैर-जिम्मेदाराना  

 

 

 

 

Tags: fire

Post Comment

Comment List

Latest News

बार-बार पेपर लीक पर जवाब दें केंद्र सरकार, शिक्षा मंत्री को तुरंत करें बर्खास्त : राहुल गांधी बार-बार पेपर लीक पर जवाब दें केंद्र सरकार, शिक्षा मंत्री को तुरंत करें बर्खास्त : राहुल गांधी
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बार-बार हो रहे नीट पेपर लीक मामलों पर गहरी चिंता जताई है।...
उत्तर पश्चिम रेलवे की बड़ी उपलब्धि, 9 घंटे में पुराना पुल हटाकर नया तैयार
मुख्यमंत्री से मिले विमुक्त, घुमंतू एवं अर्धघुमंतू समाज के प्रतिनिधि, जताया आभार
चारधाम यात्रा में फर्जी ट्रैवल एजेंटों का जाल! केदारनाथ जा रहे श्रद्धालु बने ठगी का शिकार, फर्जी एजेंट पर किराया और नकदी हड़पने का आरोप
आमेर महल के संरक्षण और सुविधाओं पर फोकस : मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने किया निरीक्षण, पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए दिए विकास के निर्देश
युवाओं के भविष्य पर हमला नीट घोटाला : भाजपा की गलत नीतियों ने लाखों छात्रों के सपनों को तोड़ा, सैलजा ने कहा- तय हो सरकार की जवाबदेही
अदालती आदेश की अवहेलना करने पर कलक्टर को अवमानना नोटिस, कोर्ट ने किया तलब