अमेरिका में फायरिंग से दहला शॉपिंग मॉल : समूहों के बीच बहस के बाद चली गोलियां, 2 लोगों मौत

दोनों पक्षों के लोग लाए थे हैंडगन

अमेरिका में फायरिंग से दहला शॉपिंग मॉल : समूहों के बीच बहस के बाद चली गोलियां, 2 लोगों मौत
मिशिगन राज्य के डियरबॉर्न स्थित फेयरलेन टाउन सेंटर मॉल में शुक्रवार को दो समूहों के बीच विवाद खूनी झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों ने हैंडगन से फायरिंग की, जिसमें दो युवकों की मौत और एक घायल हो गया। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। मामले की जांच जारी है।

वाशिंगटन। अमेरिका के मिशिगन राज्य में एक शॉपिंग मॉल में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि यह गोलीबारी शुक्रवार को दोपहर करीब 1:25 बजे मिशिगन के डियरबॉर्न में फेयरलेन टाउन सेंटर में हुई। बाद में पुलिस ने बताया कि दो लोगों को डियरबॉर्न पुलिस विभाग ने हिरासत में लिया है।

रिपोर्ट के अनुसार मामले की जांच चल रही है। यह घटना 2 समूहों के बीच बहस से शुरू हुई और फिर गोलीबारी में बदल गई। पुलिस के मुताबिक, इसमें शामिल दोनों पक्षों के लोग मॉल में हैंडगन लेकर आये थे। पुलिस ने बताया कि तीनों पीड़ित युवा पुरुष हैं।

Tags: firing

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि विभाग : अब ऑनलाइन होगा उर्वरक प्रशिक्षण, आयु सीमा भी समाप्त कृषि विभाग : अब ऑनलाइन होगा उर्वरक प्रशिक्षण, आयु सीमा भी समाप्त
राज्य सरकार ने सहकारी समितियों के व्यवस्थापकों के लिए 15 दिवसीय उर्वरक प्रमाणपत्र प्रशिक्षण ऑनलाइन करने और अधिकतम आयु सीमा...
भारत-चीन सीमा वार्ता: ऊपरी धारा की परियोजनाओं का तकनीकी विवरण साझा करने की मांग, सीमा क्षेत्रों में शांति बनाए रखना समग्र विकास के लिए आवश्यक
भारत के सबसे बड़े एजुकेशन फेस्टिवल ‘स्कून्यूज़ ग्लोबल एड फेस्ट’के 10वें संस्करण का आगाज, 500 से अधिक शिक्षक, प्राचार्य और स्कूल लीडर्स शामिल
संस्कृत शिक्षा अध्यापक भर्ती 2025 : पात्रता परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन 12 अगस्त से शुरू
टीकाराम जूली का भाजपा सरकार पर आरोप, एसएमएस स्टेडियम में भाजपा कार्यक्रम हाईकोर्ट आदेश का उल्लंघन
डबल इंजन अब बना 'ट्रबुल इंजन' : अखिलेश ने शेयर किया राज्यपाल का वीडियो, बोले- गुजरात मॉडल में घपलेबाजी की खुली पोल
ब्रिक्स प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर की शाही विरासत को निहारा : सिटी पैलेस से हवामहल तक दिखा सांस्कृतिक वैभव, पारंपरिक स्वागत से अभिभूत हुए विदेशी प्रतिनिधि