अमेरिका में व्हाइट हाउस में फायरिंग : सीक्रेट सर्विस ने ट्रंप और अन्य नेताओं को निकाला बाहर, हमलावर को पकड़ा
अमेरिकी सीक्रेट सर्विस और स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों की तारीफ की
व्हाइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट डिनर के दौरान गोलीबारी से हड़कंप मच गया। कार्यक्रम में मौजूद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को सीक्रेट सर्विस ने तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हमलावर पकड़ा गया। ट्रंप ने सुरक्षा एजेंसियों की सराहना करते हुए कहा—हालात सामान्य होने पर कार्यक्रम फिर शुरू होगा।
वाशिंगटन। अमेरिका के वाशिंगटन में व्हाइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट डिनर दौरान गोलीबारी की सूचना मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस समेत कई बड़े अधिकारी मौजूद थे। गोलीबारी के बाद सीक्रेट सर्विस ने ट्रंप और अन्य शीर्ष नेताओं को तत्काल बाहर निकाल लिया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। शनिवार रात घटित हुई घटना के बाद ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में अमेरिकी सीक्रेट सर्विस और स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों की तारीफ की। उन्होंने लिखा उन्होंने (सुरक्षा कर्मियों) तेजी से और बहादुरी से काम किया। ट्रंप ने फिर से कार्यक्रम में शामिल होने का इरादा जाहिर किया, लेकिन कहा कि वह सुरक्षा अधिकारियों के निर्देशों का पालन करेंगे।
ट्रम्प ने लिखा कि हमलावर को पकड़ लिया गया है और मैंने सुझाव दिया है कि हम शो जारी रहने दें, लेकिन मैं पूरी तरह से कानून प्रवर्तन एजेंसियों के निर्देशों का पालन करूंगा। वे जल्द ही कोई फैसला लेंगे। उनका फैसला चाहे जो भी हो, यह शाम वैसी नहीं होगी जैसी योजना बनाई गई थी। हमें बस इसे सीधे, फिर से करना होगा। सोशल मीडिया में जारी वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सीक्रेट सर्विस एजेंट ने राष्ट्रपति ट्रंप को घेर लिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति और वहां मौजूद लोग अपनी मेज के पीछे छिपते हुए दिखे, जबकि लोग चिल्ला रहे थे- नीचे झुक जाओ और नीचे ही रहो। इसके बाद सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ट्रंप को तेजी से मंच से दूर ले गये, जिसके बाद भारी हथियारों से लैस एजेंट्स ने स्टेज को घेर लिया।

Comment List