अमेरिका में पार्क में मौजूद लोगों पर फायरिंग : 7 लोग घायल, 3 की हालत गंभीर
मामले में अभी तक कोई गिरफ़्तारी नहीं हुई है
पुलिस के मुताबिक गोलीबारी के समय पार्क में 100 से ज्यादा लोग मौजूद थे। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि गोलीबारी में कितने लोग शामिल थे।
वाशिंगटन। अमेरिका में वाशिंगटन के टैकोमा के उपनगर हैरी टॉड पार्क में गोलीबारी में 7 लोग घायल हुये हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पीड़ितों में से 3 की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक गोलीबारी के समय पार्क में 100 से ज्यादा लोग मौजूद थे। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि गोलीबारी में कितने लोग शामिल थे।
इसके साथ ही यह भी पता नहीं चल पाया है कि हमला अन्य हमलावारों पर किया गया या फिर पीड़ितों को जानबूझकर निशाना बनाया गया था। इस मामले में अभी तक कोई गिरफ़्तारी नहीं हुई है।
Tags: firing
Related Posts
Post Comment
Latest News
16 Dec 2025 19:39:48
ब्राजील के गुआइबा शहर में सोमवार, 15 दिसंबर 2025 को आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। इस दौरान लगभग...

Comment List