कश्मीर में बादल फटने से बाढ़ : मिट्टी खिसकने से इलाके में भारी तबाही, मलबे में दबे कई घर

गाड़ियों के भी क्षतिग्रस्त होने या बह जाने की खबर

कश्मीर में बादल फटने से बाढ़ : मिट्टी खिसकने से इलाके में भारी तबाही, मलबे में दबे कई घर
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के थाथरी में देर रात बादल फटने से अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचा दी। कई घर, दुकानें और वाहन मलबे में दब गए, जबकि डोडा-किश्तवाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया। राहत की बात यह रही कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटा है।

जम्मू। कश्मीर में डोडा जिले के थाथरी इलाके में बादल फटने से अचानक आयी बाढ़ और मिट्टी खिसकने से कई घरों और गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। सरकारी सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि कल देर रात करीब 2:30 बजे थाथरी कस्बे में बादल फटा, जिससे अचानक बाढ़ गई और इलाके में भारी तबाही हुई। उन्होंने कहा, खबरों के मुताबिक, थाथरी बाजार को भारी नुकसान पहुंचा है और कई घर बड़े पत्थरों, मिट्टी और मलबे के नीचे दब गए हैं। कई गाड़ियों के भी क्षतिग्रस्त होने या बह जाने की खबर है।

सूत्रों ने कहा, नुकसान का सही अंदाज लगाया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि इस घटना में किसी के घायल होने या मरने की कोई खबर नहीं है।'' उन्होंने कहा, कई घरों में मिट्टी, पानी और मलबा घुस गया, जिससे लोगों को मलबा हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। साथ ही कई परिवारों को सड़कों पर रहने को मजबूर होना पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि भारी मात्रा में मिट्टी और मलबा जमा होने के कारण डोडा-किश्तवाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गाड़ियों की आवाजाही बाधित हो गई है।

उन्होंने कहा, घटना के बाद की स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है और प्रशासनिक अधिकारियों पुलिस कर्मियों की टीमें मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा ले रही हैं। इससे पहले, डोडा जिले के भलेसा इलाके और किश्तवाड़ जिले में 540 मेगावाट की क्वार जलविद्युत परियोजना के पास भी बादल फटने की घटनाएं हुई थीं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बस्सी में एक माह के विशेष अभियान से अवैध खनन पर लगी रोक, खान विभाग का दावा बस्सी में एक माह के विशेष अभियान से अवैध खनन पर लगी रोक, खान विभाग का दावा
बस्सी तहसील में खान विभाग के 1 माह से चल रहे विशेष अभियान से अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगी।...
कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा, 'लाडकी बहिन योजना' के खर्च का हिसाब मांगते हुए उठाए भ्रष्टाचार के आरोप
मुंबई को राहत! अच्छी बारिश से जलाशयों का जलस्तर 50% के करीब, फिर भी जारी रहेगी पानी कटौती
लूट के 3 आरोपी गिरफ्तार : साथी की तलाश तेज, लूट की चांदी से बनी सिल्ली बरामद
दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्ग पर संकट, ईरान ने बंद बताया तो अमेरिका बोला- होर्मुज पूरी तरह खुला
वडेट्टीवार का हमला, महाराष्ट्र सरकार पर लगाया महिलाओं और किसानों के साथ धोखा करने का आरोप
बारिश के बाद बढ़ी थी पर्यटकों की आवाजाही, अब तापमान बढ़ने से कम हुए सैलानी