ओडिशा में स्कूल में घुसा बाढ़ का पानी : 400 विद्यार्थी फंसे, छात्राओं को निकालने के लिए ली नावों की मदद

खतरे के निशान पर नदी का जलस्तर

ओडिशा में स्कूल में घुसा बाढ़ का पानी : 400 विद्यार्थी फंसे, छात्राओं को निकालने के लिए ली नावों की मदद
केंद्रपाड़ा में ब्राह्मणी नदी के उफान से बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। पट्टामुंडई के एससी-एसटी आवासीय स्कूल में करीब 400 बच्चे फंस गए, जिनमें 150 छात्राएं हैं। भूतल पर रह रही छात्राओं को मोटरबोट से दूसरे स्कूल में शिफ्ट किया जा रहा है। पहली मंजिल के 250 छात्रों पर प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है।

भुवनेश्वर। ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले के पट्टामुंडई प्रखंड में अनुसूचित जाति और जनजाति के विद्यार्थियों के लिए संचालित सरकारी आवासीय स्कूल परिसर में बाढ़ का पानी घुसने के बाद करीब 400 बच्चे फंस गये हैं। इनमें करीब 150 छात्राएं शामिल हैं। जिले के कई निचले इलाकों में ब्राह्मणी नदी के उफान पर होने और उसका जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने के कारण एक बार फिर बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। जिले में करीब एक पखवाड़े पहले भी बाढ़ की स्थिति बनी थी।

पेंठापाला ग्राम पंचायत के अंतर्गत कुलसाही गांव में निचले इलाके में स्थित यह आवासीय स्कूल रविवार दोपहर आसपास के गांव में पानी भरने के बाद बाढ़ से घिर गया। दो मंजिला स्कूल में करीब 400 विद्यार्थी रहते हैं, जिनमें 150 छात्राएं हैं। छात्राओं के भूतल पर रहने के कारण स्थानीय प्रशासन ने उन्हें आऊल स्थित एक अन्य आवासीय स्कूल में स्थानांतरित करना शुरू कर दिया है। पट्टामुंडई के प्रखंड विकास अधिकारी शीतल अग्रवाल ने बताया कि छात्राओं को निकालने के लिए मोटर चालित नावों की मदद ली जा रही है।

उन्होंने बताया कि छात्रावास की पहली मंजिल पर रह रहे करीब 250 छात्र फिलहाल तुलनात्मक रूप से सुरक्षित हैं और प्रशासन उनकी स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है। स्थिति बिगड़ने पर उन्हें भी सुरक्षित स्थान पर ले जाया जाएगा। प्रशासन बढ़ते जलस्तर पर लगातार निगरानी रख रहा है और बचाव एवं निकासी के लिए आवश्यक इंतजाम तैयार रखे गये हैं।

 

Read More अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव किया खारिज : 232 सांसदों ने विरोध में किया मतदान,  47 सदस्यों ने नहीं लिया हिस्सा

Tags: flood

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय