पाकिस्तान में बारिश से अचानक बाढ़ : 66 लोगों की मौत, 127 घायल

आंधी-तूफान का अनुमान लगाया है

पाकिस्तान में बारिश से अचानक बाढ़ : 66 लोगों की मौत, 127 घायल

पंजाब में भारी बारिश के कारण घर ढ़हने और अचानक आई बाढ़ में 11 बच्चों सहित 22 लोगों की मौत हुयी है। वहीं सिंध में 15 लोगों की मौत की सूचना है।

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में 26 जून से मूसलाधार की बारिश और अचानक आई बाढ़ के कारण कम से कम 66 लोगों की मौत हुयी है और 127 अन्य घायल हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने पिछले 2 दिनों में बारिश से संबंधित घटनाओं में 2 और मौतों तथा 10 अन्य लोगों के घायल होने की जानकारी दी। एनडीएमए के अनुसार सबसे ज्यादा मौतें उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में हुयीं है। इस राज्य में 11 बच्चों सहित 24 लोगों की मौत हो गयी। इनमें से 14 लोग पिछले सप्ताह स्वात में आयी अचानक बाढ़ में बह गए। 

पंजाब में भारी बारिश के कारण घर ढ़हने और अचानक आई बाढ़ में 11 बच्चों सहित 22 लोगों की मौत हुयी है। वहीं सिंध में 15 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि बलूचिस्तान में 5 लोगों की मौत हुयी है। पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू- कश्मीर में भी तीन लोगों के घायल होने की खबर है। पाकिस्तान मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में कई क्षेत्रों में और अधिक बारिश और आंधी-तूफान का अनुमान लगाया है। 

Tags: Rain

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प