विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच घेरलू शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव: सेंसेक्स 78,339 पर खुला, इन शेयरों पर रखें नजर

उतार-चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में हलचल

विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच घेरलू शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव: सेंसेक्स 78,339 पर खुला, इन शेयरों पर रखें नजर

वैश्विक संकेतों और एशियाई बाजारों में तेजी के बावजूद घरेलू शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है। सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती बढ़त के बाद बिकवाली के दबाव में दिखे। जहां महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा स्टील में मजबूती रही, वहीं आईटी और एफएमसीजी शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। निवेशक अब सतर्क रुख अपना रहे हैं।

मुंबई। विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच दिग्गज कंपनियों में बिकवाली से घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव देखा गया। बीएसई का सेंसेक्स 380.72 अंक की बढ़त में 78,339.24 अंक पर खुला, लेकिन कुछ ही देर में लाल निशान में चला गया। एक समय 77,798 अंक तक टूट गया था। बाद में फिर वापसी करते हुए खबर लिखे जाते समय यह 72.90 अंक (0.09 प्रतिशत) ऊपर 78,031.42 अंक पर रहा।

दूसरे एशियाई बाजारों में जारी तेजी का असर भी घरेलू बाजार पर दिखा है। जापान का निक्केई फिलहाल पांच प्रतिशत चढ़ चुका है। अन्य प्रमुख एशियाई बाजार भी हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 67.55 अंक ऊपर 24,398.50 अंक पर खुला। कुछ देर के लिए यह भी लाल निशान में था। खबर लिखे जाते समय यह 28.25 अंक यानी 0.12 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,359.20 अंक पर रहा।

वृहत बाजार में अच्छी लिवाली चल रही है जबकि कुछ दिग्गज कंपनियों में बिकवाली हो रही है। ऑटो और धातु सेक्टरों के सूचकांक ज्यादा मजबूत हैं। एफएमसीजी, रियलटी समूहों के साथ बैंकिंग, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और तेल एवं गैस सेक्टरों के सूचकांक भी नीचे हैं। सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर फिलहाल दो प्रतिशत की बढ़त में है। इटरनल में भी करीब सवा फीसदी की तेजी रही।

टाटा स्टील,अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति सुजुकी, ट्रेंट और एक्सिस बैंक के शेयर ऊपर बने हुए हैं। टीसीएस का शेयर एक प्रतिशत से अधिक टूट चुका है। अडानी पोर्ट्स, हिंदुस्तान यूनीलिवर, टेक महिंद्रा, सन फार्मा और पावरग्रिड में भी गिरावट है।

Read More दक्षिण कोरिया का ट्रंप को बड़ा झटका: अमेरिका के 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' में शामिल हो या नहीं, प्रस्ताव की समीक्षा की जा रही 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोलकाता में शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। उन्होंने कहा कि...
NITI आयोग रिपोर्ट: देश में हर 10 में से 1 छात्र छोड़ रहा स्कूल, माध्यमिक शिक्षा पर बढ़ी चिंता
हाईकोर्ट सहित प्रदेश की सभी अधीनस्थ अदालतों में लोक अदालत का हुआ शुभारंभ: 7 लाख 77 हजार से अधिक मुकदमे होंगे तय
केजरीवाल का केंद्र पर हमला: पंजाब को निशाना बना रही सरकार, संजीव अरोड़ा पर ईडी की रेड को लेकर सरकार को घेरा
अमेरिकी राजनयिकों का दावा: प्रमुख ताकत बनकर उभरे मुजतबा खामेनेई, जंग की रणनीति और राजनयिक वार्ता दोनों का कर रहे नेतृत्व
कालानाड़ा फायरिंग कांड का ईनामी आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर भेजा 
रूस-सऊदी अरब ने ईरान तथा अरब देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने का किया समर्थन, होर्मुज में जहाजों का आवागमन किया जाए बहाल : लावरोव