अमेरिका में 7 साल में पहली बार शटडाउन : बिना वेतन के छुट्टी लेने के लिए मजबूर होंगे लाखों कर्मचारी, सरकारी काम ठप
कुछ सार्वजनिक सेवाएं रोकी जा सकती
अमेरिकी सीनेट में एक अल्पकालिक व्यय विधेयक पारित न होने के कारण अमेरिकी सरकार बुधवार की सुबह से ही 'शटडाउन' में चली गई।
वाशिंगटन। अमेरिकी सीनेट में एक अल्पकालिक व्यय विधेयक पारित न होने के कारण अमेरिकी सरकार बुधवार की सुबह से ही 'शटडाउन' में चली गई। यह लगभग 7 वर्षों में पहली बार 'शटडाउन' है।
रिपोर्ट में कहा कि इस शटडाउन के कारण लाखों संघीय कर्मचारियों को बिना वेतन के छुट्टी लेने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इसके अलावा कुछ सार्वजनिक सेवाएं रोकी जा सकती हैं और आर्थिक आंकड़ों के जारी होने पर भी असर पड़ सकता है। जब अमेरिकी संसद से सालाना व्यय विधेयक पारित नहीं हो पाता तो सरकार को कुछ खर्चे रोकने पड़ जाते हैं। इसे शटडाउन कहा जाता है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
08 Sep 2026 19:01:24
फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म ऑफ राजस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से मुलाकात कर आरडीटीएम और एमटीएम...

Comment List