TMC के पूर्व विधायक आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या: पार्टी कार्यालय से शव बरामद, मौके से कथित सुसाइड मिला नोट

सुसाइड नोट में लिखी बातों की जांच शुरू

TMC के पूर्व विधायक आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या: पार्टी कार्यालय से शव बरामद, मौके से कथित सुसाइड मिला नोट
पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष आशीष बनर्जी का शव बीरभूम जिले के रामपुरहाट स्थित टीएमसी पार्टी कार्यालय में फांसी के फंदे से लटका पाया गया। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसकी मदद से मौत से जुड़े कारणों की गहन जांच की जा रही है।

कोलकाता। पश्विम बंगाल विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं बीरभूम के रामपुरहाट से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पूर्व विधायक आशीष बनर्जी रविवार को पार्टी कार्यालय में फांसी के फंदे से लटके पाए गए। पुलिस ने रामपुरहाट के वार्ड पांच में हत्तला पाड़ा स्थित पार्टी कार्यालय से उनका शव बरामद किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूत्रों के मुताबिक घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस उनकी मौत से जुड़ी परिस्थितियों और नोट में लिखी बातों की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या बनर्जी ने आत्महत्या की थी और अगर ऐसा है, तो उन्हें ऐसा कदम उठाने के लिए किस बात ने मजबूर किया।

टीएमसी के वरिष्ठ नेता बनर्जी 2001 से 2021 तक लगातार रामपुरहाट से विधायक चुने गए थे। पार्टी ने उन्हें 2026 के विधानसभा चुनाव में मैदान में उतारा था, लेकिन वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार ध्रुव साहा से 24,000 से ज़्यादा वोटों से हार गए थे। उन्होंने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी सरकार के कार्यकाल के दौरान पश्चिम बंगाल विधानसभा के उपाध्यक्ष के तौर पर काम किया और स्कूल शिक्षा व कृषि जैसे मंत्रालयों का जिम्मा संभाला। बनर्जी पार्टी के पूर्व ज़िला अध्यक्ष अनुब्रत मंडल के कार्यकाल के दौरान बीरभूम टीएमसी की राजनीति से जुड़े रहे थे। उन्हें रामपुरहाट में 2022 के बोगतुई नरसंहार के बाद राजनीतिक जांच-पड़ताल का भी सामना करना पड़ा था।

वह 2026 में राज्य में भाजपा के सत्ता में आने के बाद राजनीति में बहुत ज़्यादा सक्रिय नहीं दिखे। उनकी मौत ऐसे समय में हुई है जब पार्टी में राजनीतिक उथल-पुथल का दौर चल रहा है। कई पूर्व विधायकों और पार्षदों पर भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण कार्रवाई हो रही है और पार्टी का एक धड़ा पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पार्टी के नेता अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व से दूर हो रहा है। पुलिस अब बनर्जी की मौत के हालात की जांच कर रही है, जिसमें कथित सुसाइड नोट की बातें और मौत की वजह बनने वाली कोई भी बात शामिल है।

Post Comment

Comment List

Latest News

बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी
मायावती ने परिवारवाद पर बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि भाई आनंद कुमार के किसी बेटे को पार्टी में कोई...
गणेश चतुर्थी की तैयारियां अंतिम चरण में : मंदिरों में सजावट का काम तेज, श्रद्धालुओं के लिए किए जा रहे आवश्यक इंतजाम
कैनवास पर उभरी कल्पना की उड़ान, ज्योति स्वरूप की कृतियां बनीं आरआईसी की शान
ब्रिक्स में बोले मोदी : सुरक्षा परिषद सहित वैश्विक संस्थाओं में हो सुधार, वैश्विक संगठनों में निर्णय की प्रक्रिया पिरामिड की तरह
नगर निगम के वार्ड 62 के भाग संख्या 23 में होगा पुनर्मतदान, निर्वाचन आयोग ने दिए निर्देश
चीन के खिलाफ अमेरिका के पास हैं एआई के लिए सुरक्षा उपाय : तकनीकी प्रतिस्पर्धा में हम आगे, ट्रंप ने कहा- जिनपिंग का इस तकनीक पर सबसे बड़ा नियंत्रण
राजस्थान युवा कांग्रेस चुनाव : 13.66 लाख सदस्य आवेदन स्वीकृत, 5.13 लाख आवेदन होल्ड पर