विदेशी चुनावी हस्तक्षेप पर फ्रांस का कड़ा प्रहार: निगरानी के लिए बनेगा स्वतंत्र आयोग, कानून होगा और सख्त

सजा बढ़ाने और स्वतंत्र आयोग बनाने का ऐलान

विदेशी चुनावी हस्तक्षेप पर फ्रांस का कड़ा प्रहार: निगरानी के लिए बनेगा स्वतंत्र आयोग, कानून होगा और सख्त
फ्रांसीसी गृह मंत्री लॉरेंट नुनेज़ ने चुनावों में विदेशी हस्तक्षेप रोकने हेतु कठोर कानून का प्रस्ताव रखा है। इसके तहत कारावास की अवधि तीन साल और जुर्माना बढ़ा दिया गया है।

पेरिस। फ्रांस के गृह मंत्री लॉरेंट नुनेज़ ने कहा है कि दूसरे देशों की ओर से चुनावों में दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं की जायेगी और इसके लिए सज़ा के नियम और कड़े किये जाएंगे। नुनेज़ ने बुधवार को पत्रकारों को बताया, "आज सुबह मैंने मंत्री परिषद् के समक्ष एक विधेयक पेश किया, उसमें जेल की सज़ा को एक साल से बढ़ाकर तीन साल और जुर्माने को 15,000 यूरो से बढ़ाकर 45,000 यूरो (51,300 डॉलर) करने का प्रस्ताव है।"

उन्होंने कहा कि वह एक स्वतंत्र आयोग बनाने की भी योजना बना रहे हैं, जिसका काम चुनावी प्रक्रिया में विदेशी दखल के मामलों के बारे में जनता को जानकारी देना होगा। फ्रांस में राष्ट्रपति चुनाव 18 अप्रैल, 2027 को होंगे और ज़रूरत पड़ने पर दो मई को दूसरा दौर कराया जाएगा। फ्रांस के मौजूदा राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों चुनाव नहीं लड़ पाएंगे, क्योंकि वह पहले से ही लगातार अपना दूसरा कार्यकाल पूरा कर रहे हैं।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण नियंत्रण पर कैबिनेट सचिव की समीक्षा, राजस्थान को दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण नियंत्रण पर कैबिनेट सचिव की समीक्षा, राजस्थान को दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण नियंत्रण को लेकर कैबिनेट सचिव डॉ. टी.वी. सोमनाथन ने राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पंजाब...
अवैध खनन पर यूएन अलर्ट, गुटेरेस बोले- प्राकृतिक संसाधनों की लूट से बढ़ रहे संघर्ष और विस्थापन
माकपा का केंद्र पर हमला: मोदी के दावे पर उठाए सवाल, बेबी ने कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार्य नहीं 
एनआईए में वर्षा ऋतु विशेष निशुल्क पंचकर्म शिविर शुरू, बस्ति चिकित्सा से वात रोगों का होगा उपचार
तरुण चुघ ने साधा राहुल पर निशाना: नीट मुद्दे पर संसद में चर्चा से भागने, विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने का लगाया आरोप
भारत फूड एक्सपो एवं भारत पैक एक्सपो 2026 का भव्य शुभारंभ, खाद्य एवं पैकेजिंग उद्योग के लिए खुले नए व्यावसायिक अवसरों के द्वार
कानोता विवाद को लेकर परिवहन निरीक्षको का कार्य बहिष्कार जारी