फ्रेंच ओपन : भारतीय मूल के निशेष बसवरेड्डी का कमाल, टेलर फ्रिट्ज को हराकर रचा इतिहास

करियर की सबसे बड़ी जीत रही

फ्रेंच ओपन : भारतीय मूल के निशेष बसवरेड्डी का कमाल, टेलर फ्रिट्ज को हराकर रचा इतिहास

निशेष बसवरेड्डी ने फ्रेंच ओपन 2026 में बड़ा उलटफेर करते हुए सातवीं वरीयता प्राप्त टेलर फ्रिट्ज को 7-6(5), 7-6(5), 6-7(9), 6-1 से हराया। 21 वर्षीय वाइल्डकार्ड खिलाड़ी ने रोलैंड गैरोस पदार्पण पर करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज।

पेरिस। निशेष बसवरेड्डी ने फ्रेंच ओपन 2026 में बड़ा उलटफेर करते हुए सातवीं वरीयता प्राप्त टेलर फ्रिट्ज को पहले दौर में 7-6(5), 7-6(5), 6-7(9), 6-1 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। 21 वर्षीय वाइल्डकार्ड खिलाड़ी बसवरेड्डी के लिए यह उनके करियर की सबसे बड़ी जीत रही। रोलैंड गैरोस के मुख्य ड्रॉ में पदार्पण कर रहे विश्व नंबर 148 खिलाड़ी ने शुरुआत से ही आत्मविश्वास भरा खेल दिखाया। पहले दो सेट टाईब्रेक में जीतकर उन्होंने फ्रिट्ज पर दबाव बना दिया।

तीसरे सेट में हार के बावजूद बसवरेड्डी ने शानदार वापसी करते हुए चौथे सेट में पूरी तरह दबदबा बनाया। ड्रॉप शॉट्स और खेल की गति में बदलाव से उन्होंने फ्रिट्ज की लय बिगाड़ दी। मैच के बाद दर्शकों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया। बसवरेड्डी ने कहा कि तीसरा सेट गंवाने के बाद वापसी करना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा।

 

Read More भारत-साइप्रस सम्बन्ध रणनीतिक साझेदारी में बदले : भारत में निवेश को दोगुना करेगा साइप्रस, मोदी ने कहा- वैश्विक चुनौतियों के समाधान के लिए अंतरराष्ट्रीय संस्थानों में सुधार की जरूरत

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

समान नागरिक संहिता से आदिवासी समुदाय को कोई नुकसान नहीं, हर व्यक्ति को आत्म-सम्मान के साथ जीने का अधिकार : अमित शाह समान नागरिक संहिता से आदिवासी समुदाय को कोई नुकसान नहीं, हर व्यक्ति को आत्म-सम्मान के साथ जीने का अधिकार : अमित शाह
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रामलीला मैदान में आदिवासियों को आश्वस्त किया कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) से उन्हें कोई...
जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी, विमान में अफरा-तफरी का माहौल
14.50 लाख की अवैध शराब बरामद : कार्रवाई में पांच आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
ट्विशा शर्मा मौत मामला: सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: सज्ञान ; सुनवाई शुरू, सीजेआई बोले-निष्पक्ष जांच सुनिश्चित हो
होर्मुज़ जलडमरूमध्य खुलने की ओर : अमेरिका-ईरान में बनी सहमति; वैश्विक तेल बाजार को बड़ी राहत मिलने के संकेत
फ्रेंच ओपन : भारतीय मूल के निशेष बसवरेड्डी का कमाल, टेलर फ्रिट्ज को हराकर रचा इतिहास
कब थमेगा सिलसिला? मुंबई में 111 तो दिल्ली में 100 के पार पहुंचा पेट्रोल, जानें आम आदमी के मंथली बजट पर कितना बढ़ेगा बोझ