गौरव गोगोई की पत्नी का आईएसआई से संबंध : कैरिटास नाम के संगठन से जुड़ी, भाजपा ने लगाया आरोप

कांग्रेस आईएसआई से मिली हुई है

गौरव गोगोई की पत्नी का आईएसआई से संबंध : कैरिटास नाम के संगठन से जुड़ी, भाजपा ने लगाया आरोप

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई की पत्नी के पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ संबंध होने का आरोप लगाया है।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई की पत्नी के पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ संबंध होने का आरोप लगाया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में कहा कि कांग्रेस आईएसआई से मिली हुई है। आलोक ने कहा कि गोगोई की शादी वर्ष 2013 में एलिजाबेथ कोलबर्न से हुई थी, जो पूर्व में आईएसआई समर्थित अली तौकीर शेख के साथ काम कर चुकी हैं। वह सीनेटर थॉम के साथ भी काम कर चुकी हैं, जिनका सोरोस से नजदीकी संबंध है। 

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कोलबर्न की भाभी, कैरिटास नाम के संगठन से जुड़ी हुई हैं। इस संगठन पर भारत में धर्मांतरण करने का आरोप लगता है। इनको यूएसएआईडी से धनराशि मिलती है, जो डीप स्टेट का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि गौरव गोगोई, लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता हैं, भारत में कांग्रेस पार्टी मुख्य विरोधी दल है, राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष हैं और मल्लिकार्जुन खरगे इनके अध्यक्ष हैं, तो इन्हें सामने आकर जवाब देना चाहिए कि एलिजाबेथ कोलबर्न की संलिप्तता क्या है।

आलोक ने कहा कि जब मीडिया वालों ने गौरव गोगोई से इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि अगर मेरी पत्नी आईएसआई एजेंट है तो मैं रॉ एजेंट हूं। उन्होंने कहा कि ये सवाल मजाक में टालने वाला नहीं है। क्योंकि ये कहीं न कहीं साबित करता है कि कांग्रेस पार्टी का संबंध आईएसआई से है। इस बीच गोगोई ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर भाजपा के आरोपों पर आज प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा ने मुझे और मेरे परिवार को बदनाम करने के लिए अतिवादी कदम उठाये हैं। उनके आरोप दुर्भावनापूर्ण और निराधार हैं। मैं इस मामले में उचित कानूनी कार्रवाई करूंगा।

      

Read More अवैध भूमि पट्टा वितरण मामला: मेघायल सीएम कॉनराड संगमा और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, जांच शुरू

 

Read More थाईलैंड से 6 भारतीय श्रमिकों को कराया मुक्त : 6 महीनों से झेल रहे थे यातना, वीडियो में बयां की थी अपनी दुर्दशा

Read More वायु सेना का सुखोई-30 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त: दोनों पायलटो की मौत, बचाव और राहत कार्य जारी

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना