कोडरमा में कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं का धरना: तेज धूप में बिगड़ी कई की तबीयत, पढ़ाई में लापरवाही के आरोप पर प्रखंड कार्यालय में दिया धरना

शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

कोडरमा में कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं का धरना: तेज धूप में बिगड़ी कई की तबीयत, पढ़ाई में लापरवाही के आरोप पर प्रखंड कार्यालय में दिया धरना
कोडरमा के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने पढ़ाई में लापरवाही और Wardon के कथित व्यवहार के विरोध में प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया। शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज छात्राओं के धरने के दौरान कई छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

कोडरमा। झारखंड में कोडरमा जिले सतगावां प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं का आक्रोश एक बार फिर सड़क पर दिखा। छात्राओं ने 15 अगस्त को विद्यालय में पढ़ाई में कथित लापरवाही और शिक्षकों के व्यवहार को लेकर शिकायत की थी। छात्राओं का कहना था कि उनकी परीक्षाएं नजदीक हैं, लेकिन नियमित रूप से पढ़ाई नहीं कराई जा रही है। वहीं, पढ़ाई को लेकर वार्डन से सवाल करने पर कथित तौर पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है।

छात्राओं के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस के दिन अपनी समस्याएं जनप्रतिनिधियों और अन्य लोगों के सामने रखने के बावजूद पांच दिन बीत जाने के बाद भी शिकायतों पर कोई ठोस पहल नहीं हुई। कार्रवाई नहीं होने से नाराज छात्राओं ने शुक्रवार को सतगावां प्रखंड कार्यालय पहुंचकर धरना शुरू कर दिया और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। धरने के दौरान तेज धूप में कई छात्राओं की तबीयत बिगड़ने लगी। हालत खराब होने पर स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से छात्राओं को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज कराया गया। छात्राओं का आरोप है कि जब वे अपनी समस्याओं को लेकर धरने पर बैठीं तो काफी देर तक जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से उनकी बात सुनने के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई।

छात्राओं का कहना है कि वे आंदोलन करने नहीं, बल्कि अपनी पढ़ाई और सम्मान के साथ रहने का अधिकार मांग रही हैं। उनका सवाल है कि जब शिकायत करने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं होगा तो आखिर वे अपनी बात किसके सामने रखें? कस्तूरबा की छात्राओं के इस आंदोलन ने सरकारी आवासीय विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था और छात्राओं की समस्याओं को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। छात्राओं ने स्पष्ट किया कि उनकी मांग किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि बेहतर शिक्षा, सम्मानजनक व्यवहार और अपनी शिकायतों के समाधान को लेकर है।

Post Comment

Comment List

Latest News

फर्जी दिव्यांगता प्रमाणपत्र मामले में परिवहन विभाग सख्त, अपात्र लाभार्थियों के खिलाफ होगी नियमानुसार कार्रवाई फर्जी दिव्यांगता प्रमाणपत्र मामले में परिवहन विभाग सख्त, अपात्र लाभार्थियों के खिलाफ होगी नियमानुसार कार्रवाई
फर्जी दिव्यांगता प्रमाणपत्र और यूडीआईडी कार्ड से सरकारी लाभ लेने वालों पर परिवहन विभाग सख्त। उप परिवहन आयुक्त राजेश जाखड़...
झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, JSSC CGL और CDPO परीक्षा रद्द करने के सरकार के आदेश पर लगाई अंतरिम रोक
राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना के तहत 06 से अधिक उद्योगों को अनुदान स्वीकृत, 580 करोड़ निवेश से 1699 रोजगार सृजन
रोम में वैश्विक मंच पर लोक प्रशासन और गवर्नेंस पर भारत का दृष्टिकोण रखेंगे मुख्य सचिव, 51वें ईजीपीए वार्षिक सम्मेलन में देंगे अध्यक्षीय संबोधन
त्योहारों में बढ़ेगी रेल सुविधा : जोधपुर-चैन्नई बीच एवं एमजी आर चैन्नई सेट्रल-जोधपुर स्पेशल रेलसेवा का संचालन
"वंदे मातरम्" को लेकर कांग्रेस पर Rajnath Singh का बड़ा निशाना, बोले- संविधान और देशभक्ति पर उठ रहे गंभीर सवाल
जयपुर में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, हाईवे से हटेंगे अवैध ढाबे और अतिक्रमण