'विक्रम-1' में उड़ान भरेंगे स्वर्ण रॉकेट और हाईटेक पेलोड, 18 जुलाई को भारत रचेगा नया अंतरिक्ष इतिहास

इसरो के बाद निजी कंपनी का बड़ा कमाल

'विक्रम-1' में उड़ान भरेंगे स्वर्ण रॉकेट और हाईटेक पेलोड, 18 जुलाई को भारत रचेगा नया अंतरिक्ष इतिहास
स्काईरूट एयरोस्पेस द्वारा विकसित देश का पहला निजी ऑर्बिटल श्रेणी का रॉकेट 'विक्रम-1' श्रीहरिकोटा से 'मिशन आगमन' के तहत उड़ान भरने के लिए तैयार है। यह अत्याधुनिक रॉकेट अपने साथ कई स्वदेशी और अंतरराष्ट्रीय पेलोड को अंतरिक्ष में स्थापित करेगा।

चेन्नई। भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र में निजी भागीदारी के नये दौर की शुरुआत करते हुए देश के पहले निजी तौर पर विकसित ऑर्बिटल श्रेणी के रॉकेट 'विक्रम-1' का पहला परीक्षण प्रक्षेपण 'मिशन आगमन' के तहत 18 जुलाई को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से किया जाएगा। इसरो सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि हैदराबाद की निजी अंतरिक्ष कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस द्वारा विकसित इस रॉकेट का प्रक्षेपण प्रथम प्रक्षेपण परिसर से सुबह 11:30 बजे किया जाएगा। रॉकेट 60 डिग्री के झुकाव के साथ 450 किलोमीटर ऊंची निम्न पृथ्वी कक्षा (एलईओ) में स्थापित किया जाएगा।

स्काईरूट ने सोशल मीडिया पर कहा कि भारत का पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट प्रक्षेपण के लिए पूरी तरह तैयार है और यह मिशन भारत के निजी अंतरिक्ष कार्यक्रम के नये अध्याय की शुरुआत करेगा। रॉकेट में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के कई प्रौद्योगिकी प्रदर्शन (टेक्नोलॉजी डेमॉन्स्ट्रेशन) पेलोड भेजे जाएंगे। इनमें तेलंगाना के कलाकार अजय कुमार मट्टेवाड़ा द्वारा तैयार 18 कैरेट स्वर्ण रॉकेट भी शामिल है, जिसमें नोबेल पुरस्कार विजेता सर सी. वी. रमन, भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक डॉ. विक्रम साराभाई और पूर्व राष्ट्रपति एवं प्रख्यात वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की सूक्ष्म प्रतिमाएं अंकित हैं। इन प्रतिमाओं का आकार चावल के दाने से भी छोटा है।

मिशन के अन्य प्रमुख पेलोड में कर्नाटक की कॉसमॉस डायमंड्स द्वारा विकसित 16.95 कैरेट का 'कॉस्मिक ब्लूम' डायमंड लोटस, स्काईरूट का स्कोप उपग्रह, कर्नाटक की ग्रहा स्पेस का सोलारास एस-3 क्यूबसैट, तेलंगाना की कॉसमोसर्व स्पेस का कक्षीय रोबोटिक भुजा प्रदर्शन 'एम्ब्रेस', तथा जर्मनी की डीक्यूब्ड के कक्षीय प्रौद्योगिकी प्रदर्शन पेलोड शामिल हैं। विक्रम-1 सात मंजिला इमारत जितना ऊंचा बहु-चरणीय प्रक्षेपण यान है। इसमें कार्बन कंपोजिट संरचना, ठोस ईंधन बूस्टर और थ्री-डी प्रिंटेड तरल इंजन का उपयोग किया गया है। इसे 350 किलोग्राम तक के छोटे उपग्रहों को 450 किलोमीटर ऊंची निम्न पृथ्वी कक्षा तथा 260 किलोग्राम तक के उपग्रहों को सूर्य समकालिक कक्षा में स्थापित करने के लिए विकसित किया गया है।

स्काईरूट के अनुसार, मिशन आगमन का मुख्य उद्देश्य रॉकेट के प्रणोदन, चरण पृथक्करण, मार्गदर्शन, नेविगेशन, नियंत्रण प्रणाली तथा समग्र उड़ान प्रदर्शन से संबंधित महत्वपूर्ण आंकड़े जुटाना है। इन आंकड़ों के आधार पर रॉकेट के डिजाइन का सत्यापन किया जाएगा और भविष्य में नियमित वाणिज्यिक प्रक्षेपण सेवाओं का मार्ग प्रशस्त होगा।

Read More महाराष्ट्र में कर्ज माफी को लेकर उग्र प्रदर्शन : किसानों ने दी आत्महत्या की धमकी, रस्सियां लेकर पेड़ पर चढ़े किसान

उल्लेखनीय है कि स्काईरूट ने 18 नवंबर 2022 को विक्रम-एस नामक भारत के पहले निजी सब-ऑर्बिटल रॉकेट का सफल प्रक्षेपण किया था। 'प्रारंभ' नामक उस मिशन में रॉकेट ने निर्धारित योजना के अनुसार 89.5 किलोमीटर की ऊंचाई हासिल की थी और बंगाल की खाड़ी में सुरक्षित अवतरण किया था। उस उड़ान से विक्रम शृंखला के ऑर्बिटल प्रक्षेपण यानों के लिए आवश्यक कई अहम प्रौद्योगिकियों का सफल परीक्षण हुआ था।

Read More अराघची का दावा: होर्मुज़ का हमेशा से रक्षक रहा ईरान, टोल को लेकर सही कह रहे अमेरिकी राष्ट्रपति

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

E20 से गाड़ी ख़राब: कोर्ट ने कंपनी को ठहराया दोषी, ग्राहक को 20 लाख लौटाने का आदेश E20 से गाड़ी ख़राब: कोर्ट ने कंपनी को ठहराया दोषी, ग्राहक को 20 लाख लौटाने का आदेश
रायपुर उपभोक्ता फोरम ने ई20 इथेनॉल पेट्रोल से कार इंजन खराब होने के मामले में मारुति सुजुकी को सेवा में...
दोनों कीमती धातुओं में गिरावट : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव  
रूस में ड्रोन हमला : परमाणु संयंत्र के मुख्य अभियंता की मौत, आईएईए से की निंदा की मांग
पेपर लीक पर राहुल गांधी का सरकार पर वार, कहा-योग्यता नहीं, पैसों से बिक रही हैं सरकारी नौकरियां
राजधानी के जनाना अस्पताल में 3 घंटे बिजली गुल, ऑपरेशन थियेटर से ब्लड बैंक तक व्यवस्थाएं प्रभावित
"सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ" अभियान : बच्चों ने सीखा स्वच्छ शहर का मंत्र, ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ
'विक्रम-1' में उड़ान भरेंगे स्वर्ण रॉकेट और हाईटेक पेलोड, 18 जुलाई को भारत रचेगा नया अंतरिक्ष इतिहास