सरकार के पास संसद में काम नहीं : बुला रही छोटे सत्र, जयराम रमेश ने कहा- शीतकालीन सत्र में देरी के साथ काम के दिनों में की कटौती 

क्या संदेश दिया जा रहा है

सरकार के पास संसद में काम नहीं : बुला रही छोटे सत्र, जयराम रमेश ने कहा- शीतकालीन सत्र में देरी के साथ काम के दिनों में की कटौती 

सरकार की इस घोषणा में स्पष्ट संदेश है कि उसके पास काम नहीं है। शीतकालीन सत्र को लेकर सरकार की घोषणा पर उन्होंने आगे लिखा कि स्पष्ट रूप से सरकार के पास संसद कार्यवाही के दौरान करने के लिए कोई काम नहीं बचा है।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा कि संसद का शीतकालीन सत्र एक से 20 दिसम्बर तक बुलाया गया है लेकिन सत्र देर से बुलाने और इसमें महज 15 बैठकों के आयोजन से स्पष्ट हो जाता है कि सरकार के पास संसद में कराने के लिए कोई काम नहीं बचा है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने सोशल मीडिया एक्स पर शनिवार को एक पोस्ट में कहा कि सरकार ने कहा है कि संसद का शीतकालीन सत्र एक दिसंबर से 19 दिसंबर तक होगा। इसमें असामान्य रूप से देरी के साथ ही काम के दिनों में कटौती की गई है। यह सिर्फ 15 कार्य दिवस का होगा। क्या संदेश दिया जा रहा है? 

उन्होंने कहा कि सरकार की इस घोषणा में स्पष्ट संदेश है कि उसके पास काम नहीं है। शीतकालीन सत्र को लेकर सरकार की घोषणा पर उन्होंने आगे लिखा कि स्पष्ट रूप से सरकार के पास संसद कार्यवाही के दौरान करने के लिए कोई काम नहीं बचा है। पारित कराने के लिए कोई विधेयक नहीं है और बहस की अनुमति नहीं है। संसद के शीतकालीन सत्र में इस बार 15 बैठकें होनी हैं। यह सत्र काफी छोटा बताया जा रहा है हालांकि 2023 में भी संसद की शीतकालीन सत्र में 15 ही बैठकें हुई थीं। पिछले साल शीतकालीन सत्र 25 नवंबर से 20 दिसम्बर तक चला और इसमें 19 बैठकें हुई।

 

Tags: calling

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

हेमाराम गहलोत की पुण्यतिथि पर 5 आधुनिक मरीज ट्रॉलियां भेंट, मरीजों के त्वरित उपचार और शिफ्टिंग में मिलेगी सुविधा हेमाराम गहलोत की पुण्यतिथि पर 5 आधुनिक मरीज ट्रॉलियां भेंट, मरीजों के त्वरित उपचार और शिफ्टिंग में मिलेगी सुविधा
मथुरादास माथुर अस्पताल में समाजसेवी चेतन गहलोत ने अपने दादा स्वर्गीय हेमाराम गहलोत की पुण्यतिथि पर सेवा और संवेदनशीलता का...
तेल विपणन कंपनियों ने बढ़ाएं विमान ईंधन के दाम : कीमत में 100 प्रतिशत की वृद्धि, भाव 2 लाख के पार
ईरान को सैन्य अभियान रोकने के लिए अमेरिका के साथ समझौता करने की आवश्यकता नहीं, ट्रंप ने कहा- जब हमें लगेगा कि वे परमाणु हथियार बनाने में सक्षम नहीं हैं, तब हम वहां से हट जाएंगे
शहर में बढ़ रहे दूषित पानी आपूर्ति के मामले : सोडाला में दूषित पानी सप्लाई, लोग बीमार
जयपुर सहित कई जिलों में बारिश : अलवर, जोधपुर, अजमेर, चूरू सहित कई जिलों में गिरे ओले, 4 अप्रैल तक जारी रहेगा आंधी-बारिश का दौर
रिजल्ट आने के 11 दिन पहले छात्रा ने हारी जिंदगी की जंग : 12वीं में 93.80 फीसदी मार्क्स, फफक पड़ी नकिता की मां
राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 65 IAS अधिकारियों के तबादले, 25 जिलों के कलेक्टर बदले