पश्चिम एशिया के हालात पर सरकार की नजर : ईंधन सहित बीज और उर्वरक की देश में पर्याप्त मात्रा, लोगों को सलाह- घबराहट में खरीदारी से बचें
खाड़ी क्षेत्र में भारतीय छात्रों के कल्याण पर विशेष ध्यान
सरकार ने कहा है कि पश्चिम एशिया की स्थिति पर कड़ी नजर है और देश में पेट्रोल डीजल एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित है। रिफाइनरियां पूरी क्षमता पर चल रही हैं, भंडार पर्याप्त है। छात्रों और नाविकों की सुरक्षा प्राथमिकता है, उड़ानें भी बढ़ाई गई हैं। घबराहट में खरीदारी से बचने की अपील की गई है। कीमतों में तेजी बनी
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि वह पश्चिम एशिया क्षेत्र की बदलती स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए है और देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं तथा लोगों को घबराहट में खरीदारी से बचना चाहिए। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग तथा विदेश मंत्रालयों के अधिकारियों ने बुधवार को पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर ईंधन की उपलब्धता, समुद्री संचालन, क्षेत्र में भारतीय नागरिकों को प्रदान की जा रही सहायता सुनिश्चित करने के लिए उठाए जा रहे उपायों पर जानकारी साझा की
खाड़ी क्षेत्र में भारतीय छात्रों के कल्याण पर विशेष ध्यान
सरकार पश्चिम एशिया क्षेत्र की बदलती स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए है और वहां सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं। साथ ही सरकार खाड़ी क्षेत्र में भारतीय छात्रों के कल्याण पर विशेष ध्यान दे रही है ताकि उनका शैक्षणिक वर्ष प्रभावित न हो। सरकार ने कहा है कि पश्चिम एशिया में कुल मिलाकर उड़ानों की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है, और क्षेत्र से भारत के विभिन्न गंतव्यों के लिए अतिरिक्त उड़ानें संचालित की जा रही हैं।
रिफाइनरियों से एलपीजी का घरेलू उत्पादन बढ़ाया
सरकार ने कहा है कि सभी रिफाइनरियां उच्च क्षमता पर संचालित हो रही हैं और कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। देश में पेट्रोल और डीजल का भी पर्याप्त स्टॉक बनाए रखा गया है। घरेलू खपत को समर्थन देने के लिए रिफाइनरियों से एलपीजी का घरेलू उत्पादन बढ़ाया गया है। देशभर में सभी खुदरा आउटलेट सामान्य रूप से संचालित हो रहे हैं और पेट्रोल तथा डीजल के नियमित खुदरा मूल्य बढ़ाए नहीं गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि मध्य पूर्व संकट के कारण कच्चे तेल की कीमतों में असामान्य वृद्धि हुई है।

Comment List