मणिपुर हालात के लिए सरकार जिम्मेदार : वहां के हालत खराब, एंटो एंटनी ने कहा- हिंसा रोकने के लिए नहीं किया कोई काम
हमारे सैनिक असहाय हैं
सरकार ने इसे रोकने के बजाय बढ़ावा देने का काम किया। राज्य सरकार ने वहां हिंसा रोकने के लिए कोई काम नहीं किया गया। सरकार शांत है।
नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष ने मणिपुर हालात के लिए भाजपा और केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि वहां मानव सृजित आपदा उत्पन्न हुई है और यह सरकार की विपलता का परिणाम है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यांद राय ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन 6 माह बढ़ाने के लिए सांविधिक संकल्प का अनुमोदन किया। इस संकल्प पर कांग्रेस के एंटो एंटनी ने चर्चा की शुरुआत करते हुए कहा कि मणिपुर में जो घटनाएं हुई, उससे वहां के हालत बहुत खराब है और प्रधानमंत्री शांत है। यह एक मानव सृजित आपदा है, जो इस सरकार की विफलता है। सरकार ने इसे रोकने के बजाय बढ़ावा देने का काम किया। राज्य सरकार ने वहां हिंसा रोकने के लिए कोई काम नहीं किया गया। सरकार शांत है।
उन्होंने कहा कि मणिपुर में हमारे सैनिक असहाय हैं और महिलाएं भी सुरक्षित नहीं है।यह सरकार की पूर्ण विफलता है और नेतृत्व की कमी है। मणिपुर के हालात को काबू करने के बजाय उसे और बढ़ा दिया गया। उन्होंने कहा कि लोगों को मुख्यधारा से काट दिया गया है। वहां दो महीने से इंटरनेट नहीं है। कांग्रेस नेता ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने एक चेतावनी भेजी थी और कहा था कि वहां मानव अधिकारों का हनन हुआ है। वहां लोगों का उत्पीड़न हुआ है। इसके बावजूद सरकार की तरफ से कोई शांति बहाली के लिए कोई काम नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मणिपुर के लोग काफी पीड़त हैं उनकी पीड़ा का निवारण होना चाहिए।

Comment List