राहुल गांधी के देहरादून दौरे से घबराई सरकार? कांग्रेस ने कहा- साजिशन रद्द की परेड ग्राउंड की अनुमति 

ऐतिहासिक होगा छात्रों की गूंज अभियान का कार्यक्रम

राहुल गांधी के देहरादून दौरे से घबराई सरकार? कांग्रेस ने कहा- साजिशन रद्द की परेड ग्राउंड की अनुमति 
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड सरकार ने 17 जुलाई को देहरादून परेड ग्राउंड में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम की अनुमति साजिशन रद्द कर दी। पार्टी का दावा है कि मैदान खाली होने के बावजूद प्रशासन ने दूसरा कार्यक्रम बताकर अनुमति रोकी। कांग्रेस ने इसे भाजपा की राजनीतिक घबराहट बताते हुए कार्यक्रम ऐतिहासिक बनाने का दावा किया।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि उत्तराखंड की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के छात्रों की गूंज अभियान के तहत 17 जुलाई को देहरादून परेड ग्राउंड में होने वाले कार्यक्रम की अनुमति साजिशन रद्द कर दी है। पार्टी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और विधानसभा में विपक्ष के नेता यशपाल आर्य के पोस्ट साझा करते हुए बुधवार को कहा कि उत्तराखंड सरकार का यह फैसला साफ तौर पर दर्शाता है कि भाजपा गांधी के अभियान से घबरा गयी है। 

उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओं ने अपने अलग-अलग पोस्ट में कहा कि भाजपा सरकार नहीं चाहती है कि गांधी का कार्यक्रम परेड ग्राउंड में हो इसलिए प्रशासन के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति निरस्त कर दी गयी है। पार्टी का दावा है कि प्रशासन ने दूसरे कार्यक्रम का हवाला दिया, जबकि देर रात कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के पहुंचने पर पूरा परेड ग्राउंड मैदान खाली मिला।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी इस फैसले से डरने वाली नहीं है और 17 जुलाई को होने वाला छात्रों की गूंज अभियान का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक तरीके से आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रम में बाधा डालना भाजपा सरकार की राजनीतिक घबराहट को दर्शाता है।

Tags: rahul

Post Comment

Comment List

Latest News

हनुमानगढ़ क्षेत्र में बेहतर होगा सड़क संपर्क, राजस्थान में 2,386.08 करोड़ से दो राष्ट्रीय राजमार्ग होंगे फोरलेन हनुमानगढ़ क्षेत्र में बेहतर होगा सड़क संपर्क, राजस्थान में 2,386.08 करोड़ से दो राष्ट्रीय राजमार्ग होंगे फोरलेन
केंद्र सरकार ने राजस्थान में एनएच-954 के साधुवाली-बनवाला और एनएच-54 के बनवाला-हनुमानगढ़ सेक्शन को पेव्ड शोल्डर्स सहित फोरलेन करने की...
महाराष्ट्र के उद्योग आंकड़ों पर घमासान: शरद पवार ने घेरा, फडणवीस ने आंकड़ों से दिया करारा जवाब
जनगणना 2027 का डिजिटल मॉडल तैयार! 40 सवालों में जाति और SC-ST की जानकारी भी शामिल, जल्द शुरू होगा दूसरा चरण
बांध क्षेत्र से खुद हटाएं अतिक्रमण, नहीं तो सरकार वसूले खर्चा : राजस्थान हाईकोर्ट
डिजिटल अरेस्ट कर 90 वर्षीय पूर्व जिला जज से 2.50 करोड़ रुपए की ठगी, बैंक मैनेजर की सतर्कता से बची पीपीएफ की रकम
NALSAR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI बोले- यह छात्रों और उनके बीच का मामला
विलायती बाजार की नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव