देश में बढ़ते ऊर्जा संकट पर तुरंत ठोस उपाय करे सरकार : एलपीजी सिलेंडरों की कमी के कारण घंटों लाइन में लग रहे लोग, सैलजा ने कहा- कई स्थानों पर धक्का-मुक्की के हालात चिंताजनक

राहुल गाँधी ने भी ऊर्जा सुरक्षा के मुद्दे पर गंभीर चिंता जताई है

देश में बढ़ते ऊर्जा संकट पर तुरंत ठोस उपाय करे सरकार : एलपीजी सिलेंडरों की कमी के कारण घंटों लाइन में लग रहे लोग, सैलजा ने कहा- कई स्थानों पर धक्का-मुक्की के हालात चिंताजनक

कांग्रेस महासचिव और सिरसा सांसद कुमारी सैलजा ने हरियाणा में एलपीजी सिलेंडरों की कमी पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कई जिलों में लोगों को घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। समय रहते ऊर्जा सुरक्षा पर ठोस रणनीति नहीं बनी तो इसका असर आम जनता और देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा।

चंडीगढ़। हरियाणा में सिरसा की सांसद एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस महासचिव कुमारी सैलजा ने देश में उभरते ऊर्जा संकट और हरियाणा में एलपीजी की कमी को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य के कई जिलों में एलपीजी सिलेंडरों की कमी के कारण लोगों को घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है और कई स्थानों पर धक्का-मुक्की की स्थिति बन रही है। यह हालात चिंताजनक हैं और सरकार को इस पर तुरंत ध्यान देना चाहिए। कुमारी सैलजा ने कहा कि संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी ने भी ऊर्जा सुरक्षा के मुद्दे पर गंभीर चिंता जताई है। उनका कहना है कि दुनिया में तेजी से बदलते हालात के बीच भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत बनाना बेहद जरूरी है, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि यह केवल एलपीजी का मुद्दा नहीं है, बल्कि पेट्रोल, डीजल और अन्य ऊर्जा संसाधनों से जुड़ा बड़ा सवाल है। यदि समय रहते सरकार ने ठोस तैयारी नहीं की तो इसका सीधा असर करोड़ों लोगों के जीवन और देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है। सैलजा ने केंद्र सरकार से मांग की कि ऊर्जा सुरक्षा को लेकर स्पष्ट रणनीति बनाई जाए, एलपीजी की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और राज्यों में उत्पन्न हो रही समस्या का तुरंत समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि ऊर्जा संकट जैसे गंभीर विषय पर संसद में खुली और गंभीर चर्चा होना देशहित में आवश्यक है।

Tags: concrete

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

केरल में औद्योगिक क्रांति: एर्नाकुलम में 250 करोड़ की लागत से नया लॉजिस्टिक पार्क स्थापित, आर्थिक विकास और रोजगार सृजन में भी मिलेगा लाभ केरल में औद्योगिक क्रांति: एर्नाकुलम में 250 करोड़ की लागत से नया लॉजिस्टिक पार्क स्थापित, आर्थिक विकास और रोजगार सृजन में भी मिलेगा लाभ
केरल के अलुवा में ₹250 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक वेयरहाउसिंग और इंडस्ट्रियल पार्क का उद्घाटन किया गया। एनडीआर वेयरहाउसिंग...
जयपुर में ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’: ड्रग्स माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, 281 आरोपी गिरफ्तार
फर्जी ताइक्वांडो प्रमाणपत्र से शिक्षक भर्ती में घोटाले का खुलासा, 20 आरोपी गिरफ्तार
घरेलु और व्यवसायिक गैस सिलेण्डर की कालाबाजारी पर रोक लगाओ: माकपा
प्रभा खेतान फाउंडेशन की 'सहयोग' पहल के तहत: रविवार को अशोक क्लब में होगा आयोजन, अनुराग माइनस वर्मा की पुस्तक 'द ग्रेट इंडियन ब्रेन रॉट' पर होगी चर्चा
हीट वेव के दौरान आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए सुदृढ़ व्यवस्थाओं के दिए निर्देश
चैत्र अमावस्या मेला 2026: बरेली-भुज एक्सप्रेस रेलसेवा का लोदीपुर बिशनपुर स्टेशन पर ठहराव