पूर्वोत्तर में विनाशकारी बाढ़ : पीड़ित परिवारों की मदद के लिए पीएम केयर्स फंड का उपयोग  करे सरकार, खड़गे बोले- त्रासदी से प्रभावित लोगों के साथ कांग्रेस

राजग की डबल इंजन सरकारों द्वारा किए वादे नहीं हुए पूरे

पूर्वोत्तर में विनाशकारी बाढ़ : पीड़ित परिवारों की मदद के लिए पीएम केयर्स फंड का उपयोग  करे सरकार, खड़गे बोले- त्रासदी से प्रभावित लोगों के साथ कांग्रेस
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पूर्वोत्तर के अरुणाचल, असम, मेघालय और सिक्किम में बाढ़-भूस्खलन से हुई जनहानि पर शोक जताया। उन्होंने केंद्र की डबल इंजन सरकार पर बाढ़ रोकने के वादे निभाने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए पीएम केयर्स फंड से प्रभावित परिवारों को तत्काल मुआवजा, पुनर्वास और राहत देने की मांग की। साथ ही राहत कार्यों में जुटी एजेंसियों की सराहना की।

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और सिक्किम में आयी विनाशकारी बाढ़ एवं भूस्खलन की स्थिति पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। उन्होंने  राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार द्वारा बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा से लोगों की सुरक्षा के लिए अपने वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाते हुए गुरूवार को कहा कि सरकार को पीड़ित परिवारों की  मदद करने के लिए  पीएम केयर्स फंड का उपयोग  करना चाहिये। उनका कहना है कि इस आपदा में कई लोगों की जान गयी है और हजारों परिवार विस्थापित होकर भारी कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। उनकी पार्टी इस त्रासदी से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति के साथ मजबूती से खड़ी है।

खड़गे ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि पूर्वोत्तर के राज्यों को बाढ़ मुक्त बनाने के संबंध में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की डबल इंजन सरकारों द्वारा किए गए वादे पूरे नहीं हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बाढ़ हर वर्ष आने वाली समस्या बन गई है, लेकिन इससे निपटने के लिए पर्याप्त तैयारी और दीर्घकालिक उपाय नहीं किए गए। उन्होंने केंद्र सरकार से प्रधानमंत्री केयर्स फंड का तत्काल उपयोग कर प्रभावित परिवारों को पर्याप्त मुआवजा, व्यापक पुनर्वास और निरंतर राहत उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार इस आपदा को केवल एक सामान्य राहत अभियान के रूप में नहीं ले सकती है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे सशस्त्र बलों, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की सराहना करते हुए कहा कि मानवीय संकट की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त कर्मियों, संसाधनों और वित्तीय सहायता की तत्काल व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि बचाव अभियान तेज हो, क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे का पुनर्निर्माण हो सके और कोई भी प्रभावित परिवार सहायता से वंचित रहे। उन्होंने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं सहायता कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया है।

 

Read More इसरो ने सेमी-क्रायोजेनिक इंजन पावर हेड टेस्ट आर्टिकल का किया हॉट परीक्षण, उम्मीद के मुताबिक हुआ टेस्ट

Read More सत्ता में राष्ट्रवादी सरकार : प्रदेश की राष्ट्रवादी विरासत को लाएंगे वापस, अधिकारी बोले- सांस्कृतिक विरासत को देंगे बढ़ावा

Read More नाकामियों को छिपाने के लिए छात्रों की आवाज दबा रही सरकार : छात्रों को दहशतगर्द बताने वाले धर्मेंद्र प्रधान मांगे माफी, राहुल बोले- इस्तीफा दे शिक्षा मंत्री

 

 

Tags: fund

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मोहन यादव पर लगे घोटालों के आरोपों पर भाजपा की चुप्पी आश्चर्यजनक, कांग्रेस ने साधा निशाना मोहन यादव पर लगे घोटालों के आरोपों पर भाजपा की चुप्पी आश्चर्यजनक, कांग्रेस ने साधा निशाना
कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पर लगे कथित जमीन घोटाले के आरोपों को गंभीर बताते हुए भाजपा से जवाब...
Gold And Silver : फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी, जानें क्या है भाव
कतर की मध्यस्थता रंग लाई: दोहा में अमेरिका-ईरान की अप्रत्यक्ष बातचीत बढ़ी आगे, जल्द होगी अगली बैठक
मणिपुर को लेकर राहुल गांधी का केंद्र पर वार, कहा- लोग आज भी हिंसा की कीमत चुका रहे हैं, हजारों परिवार हुए तबाह
राजस्थान में 7 दिन की देरी से मानसून की एंट्री, 25 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट
डेटा एनालिटिक्स से खुला फर्जी जीएसटी पंजीकरण का खेल, 32 पंजीकरण मिले अवैध
सनसनी खबर: चाय की चुस्की बनी युवक की मौत का कारण, जानें 12वीं के छात्र की चाय ने कैसे ली जान ?