बिहार को समृद्ध और विकसित प्रदेश बनाना सरकार का लक्ष्य : तीव्र औद्योगीकरण का लिया फैसला, सम्राट चौधरी ने कहा- रोजगार बढाने के लिए पर्यटन को देंगे प्रोत्साहन

धार्मिक स्थलों को विकसित किया जा रहा है

बिहार को समृद्ध और विकसित प्रदेश बनाना सरकार का लक्ष्य : तीव्र औद्योगीकरण का लिया फैसला, सम्राट चौधरी ने कहा- रोजगार बढाने के लिए पर्यटन को देंगे प्रोत्साहन
जनसंवाद के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार को विकसित बनाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने अगले 5 वर्षों में तेज औद्योगीकरण, पर्यटन विकास और 1 करोड़ रोजगार सृजन का लक्ष्य रखा। ढोल पहाड़ी इको-टूरिज्म परियोजना का शिलान्यास कर स्थानीय विकास का भरोसा दिलाया और लोगों की समस्याएं सुनकर समाधान का आश्वासन दिया।

मुंगेर। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य बिहार को एक समृद्ध और विकसित प्रदेश बनाना है। मुख्यमंत्री चौधरी ने आज मुंगेर जिले के तारापुर अनुमंडल मुख्यालय में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में कहा कि एक सुंदर और विकसित बिहार की कल्पना है। चौधरी ने कहा कि सरकार ने राज्य में तीव्र औद्योगीकरण का फैसला लिया है और अगले 5 वर्षों में बड़ी संख्या में कल कारखानों को स्थापित कर इस लक्ष्य की प्राप्ति की जाएगी। बिहार के नए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने आर्थिक समृधि और रोजगार के अवसर बढाने के लिए पर्यटन को प्रोत्साहन देने का फैसला किया है और इसके लिए विभिन्न ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों को विकसित किया जा रहा है। 

चौधरी ने कहा कि उधोगों के विकास और पर्यटन के क्षेत्र में प्रगति से बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर विकसित होंगे, जिसके माध्यम से सरकार अगले पांच साल में एक करोड़ रोजगार सृजित करने के अपने लक्ष्य को पूरा करेगी। मुख्यमंत्री चौधरी का गृह जिला मुंगेर है और उन्होंने वहां के लोगों से वादा किया कि जिले के खड़गपुर, संग्रामपुर , टेटिया बंबर और असरगंज प्रखंडों में विकास की हर जरूरत को पूरा किया जायेगा। इसके पहले चौधरी ने 12 करोड़ 49 लाख की ढोल पहाड़ी इको टूरिज्म परियोजना का शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री ने अपने गृह क्षेत्र तारापुर में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में नागरिकों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं से संबंधित  आवेदन स्वीकार किये और उन पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

 

Tags: developed

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अवैध मॉडिफिकेशन वाले वाहनों पर परिवहन विभाग का बड़ा अभियान, 3 दिन में सुधार नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई अवैध मॉडिफिकेशन वाले वाहनों पर परिवहन विभाग का बड़ा अभियान, 3 दिन में सुधार नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई
राजस्थान परिवहन विभाग वाहनों में अवैध बदलावों के खिलाफ व्यापक अभियान शुरू कर रहा है। परिवहन आयुक्त ने हूटर, प्रेशर...
किसानों के सब्र का बांध टूटा: रेलवे ट्रैक किया बाधित, गेहूं खरीद में आ रही समस्याओं के समाधान की सरकार से मांग
अभिषेक बनर्जी पर हमला मामला : वीडियो फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान, 6 लोग पुलिस की गिरफ्त में
महिला ने कथित दुष्कर्म के प्रयास पर युवक के प्राइवेट पार्ट को काटा
वैश्विक कारकों के साथ घरेलू आंकड़ों से तय होगी शेयर बाजार की दिशा, आगामी सप्ताह में RBI नीति और जीडीपी आंकड़ों पर टिकी नजरें
अलवर में भीषण हादसा : खाई में उतरी रोडवेज स्लीपर बस ; कई यात्री घायल, ग्रामीणों ने बचाई जान
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद कथित शूटर आशीष बक्करवाला गिरफ्तार