जीएसटी इम्पैक्ट : आम लोगों के इस्तेमाल की लगभग सभी चीजें सस्ती, जानें और क्या-क्या सस्ता

अर्थव्यवस्था को मिलेगी गति

जीएसटी इम्पैक्ट : आम लोगों के इस्तेमाल की लगभग सभी चीजें सस्ती, जानें और क्या-क्या सस्ता
पनीर से लेकर कार तक, टूथपेस्ट से लेकर दवाइयों तक आम लोगों के इस्तेमाल की लगभग सभी चीजें सोमवार से सस्ती हो जायेंगी।

नई दिल्ली। पनीर से लेकर कार तक, टूथपेस्ट से लेकर दवाइयों तक आम लोगों के इस्तेमाल की लगभग सभी चीजें सोमवार से सस्ती हो जाएंगी। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में ऐतिहासिक सुधार करते हुए जीएसटी परिषद ने अधिकतर वस्तुओं पर करों की दर पांच प्रतिशत या शून्य कर दिया है। इसके परिणाम स्वरूप लोगों के पास खर्च करने के लिए ज्यादा बचत होगी और वे या तो इस पैसे को बैंकों को जमा करेंगे, निवेश करेंगे या अन्य वस्तुओं पर खर्च करेंगे। इससे अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। जीएसटी परिषद ने 3 सितंबर के अपने फैसले में मुख्य स्लैबों की संख्या चार से घटाकर दो कर दी है।

इसमें 28 प्रतिशत और 12 प्रतिशत के स्लैब को समाप्त करने के बाद अब सिर्फ पांच प्रतिशत और 18 प्रतिशत के दो स्लैब रह गए हैं। इसके अलावा खाने पीने की ज्यादातर चीजों पर शून्य कर लगेगा जबकि कुछ लग्जरी और हानिकारक वस्तुओं पर 40 प्रतिशत की विशेष दर लागू होगी। 

ये जीरो टैक्स 
अल्ट्रा हाई टेंपरेचर (टेट्रा पैक) दूध, छेना, पनीर पर कोई कर नहीं लगेगा। सभी देशी रोटियों (चपाती, रोटी आदि) पर जीएसटी दर शून्य होगी। तैंतीस जीवन रक्षक दवाओं को भी कर मुक्त रखा गया है। अन्य दवाओं पर पांच प्रतिशत कर हो गया है। व्यक्तिगत जीवन बीमा और व्यक्तिगत स्वास्थ्य बीमा को भी कर मुक्त कर दिया गया है। 

ये पांच फीसदी पर
हेयर ऑयल, साबुन, शैंपू, टूथब्रश, टूथपेस्ट, साइकिल, टेबलवेयर, किचनवेयर और अन्य घरेलू सामानों, पैकेज्ड नमकीन, भुजिया, सॉस, पास्ता, इंस्टेंट नूडल्स, चॉकलेट, कॉफी, संरक्षित मांस, कॉर्नफ्लेक्स, मक्खन, घी, कृषि उपकरणों और मशीनरी, सल्फ्यूरिक अम्ल, नाइट्रिक अम्ल और अमोनिया, चिकित्सा, शल्य चिकित्सा, दंत चिकित्सा या पशु चिकित्सा या भौतिक या रासायनिक विश्लेषण के लिए उपयोग किये जाने वाले विभिन्न चिकित्सा उपकरण, वैडिंग गॉज, पट्टियां, डायग्नोस्टिक किट और अभिकर्मक, ग्लूकोमीटर, चिकित्सा उपकरण, मानव निर्मित रेशे, हस्तशिल्प, संगमरमर और ट्रैवर्टीन ब्लॉक, ग्रेनाइट ब्लॉक और मध्यवर्ती चमड़े के सामान, नवीकरणीय ऊर्जा उपकरण और उनके निर्माण के पुर्जे, प्रति इकाई 7,500 रुपये प्रतिदिन या उसके बराबर मूल्य वाले होटल के कमरे, जिम, सैलून, नाई, योग केंद्र आदि पांच प्रतिशत में है। 

Read More ईरान का बड़ा पलटवार: कुवैत और बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल-ड्रोन हमले, कई रक्षा प्रणालियां नष्ट करने का दावा

18 प्रतिशत में ये  
एयर कंडीशनिंग मशीन, 32 इंच के टीवी, डिशवॉशिंग मशीनों, छोटी कारे, 350 सीसी या उससे कम क्षमता वाली मोटरसाइकिलें, सीमेंट, बसों, ट्रकों, एम्बुलेंस, तिपहिया वाहन, ऑटो पार्टस पर 18 प्रतिशत की एक समान दर लागू की गई है। 

Read More छात्रों पर पैलेट गन का इस्तेमाल कराने वालों के खिलाफ हो कार्रवाई : खड़गे ने की मांग, बोले- धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करे सरकार

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

विशाल गिद्ध इंडियन वल्चर का रेस्क्यू एंड रिलीज़, स्वस्थ होकर लौटा अपने प्राकृतिक आवास विशाल गिद्ध इंडियन वल्चर का रेस्क्यू एंड रिलीज़, स्वस्थ होकर लौटा अपने प्राकृतिक आवास
जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास घायल व डिहाइड्रेटेड भारतीय ग्रिफिन वल्चर मिलने पर वन विभाग और रक्षा संस्थान की टीम...
गुजरात जा रही लग्जरी बस से 140 कार्टन बीयर जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
ट्रक-बस की भीषण भिड़ंत : शिक्षक समेत दो की मौत, 10 यात्री घायल
पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महाराष्ट्र में सियासी तूफान: फडणवीस समर्थन में उतरे, पवार का मुख्यमंत्री पर तीखा हमला
पर्यावरण सरंक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान का आग़ाज़, 1 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प 
आरएएस मुख्य परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 27 जुलाई तक करें आवेदन; उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने का मौका