बंगाल में होटल में लगी आग का तांडव : धुएं के बीच फंसे मेहमान, 9 लोगों की मौत

भागने की कोशिश के दौरान लोगों में अफरा तफरी

बंगाल में होटल में लगी आग का तांडव : धुएं के बीच फंसे मेहमान, 9 लोगों की मौत
कोलकाता की फ्री स्कूल स्ट्रीट स्थित होटल में भीषण आग से एक बच्चे समेत 9 लोगों की मौत हो गई। धुएं से दम घुटने के कारण ज्यादातर मौतें होने की आशंका है। करीब 60 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। संकरी गली के चलते राहत कार्य में दिक्कत हुई। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका है।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मध्य कोलकाता की फ्री स्कूल स्ट्रीट पर स्थित एक होटल में लगी भीषण आग आसपास के होटलों तक फैल जाने से एक बच्चे समेत कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग लगने की सूचना कल रात करीब दो बजे होटल की तीसरी मंजिल से मिली। घने धुएं ने जल्द ही अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उस समय सो रहे कई मेहमान अंदर ही फंस गए। इमारत से बाहर निकलने के संकरे रास्ते से भागने की कोशिश के दौरान लोगों में अफरातफरी मच गई।

सूचना मिलते ही दमकल कर्मी न्यू मार्केट थाने के पुलिसकर्मियों और आपदा प्रबंधन दल के साथ मौके पर पहुंचे। होटल और आसपास के प्रतिष्ठान एक संकरी गली में स्थित होने के कारण दमकल की गाड़ियों को घटनास्थल के अंदर तक पहुंचने में काफी कठिनाई हुई। दमकल कर्मियों ने शुरुआत में बाहर से आग बुझाने का प्रयास किया और बाद में इमारतों के अंदर प्रवेश कर बचाव अभियान चलाया। बताया जा रहा है कि करीब 60 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इनमें से कई लोग धुएं के कारण बेहोश हो गए थे, जिन्हें पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक मरने वालों में से ज्यादातर लोग आग से बुरी तरह झुलसे नहीं थे। डॉक्टरों को शक है कि धुआं अंदर जाने से दम घुटने के कारण मौतें हुई होंगी। पुलिस ने होटल की घेराबंदी कर दी है और मामले की जांच शुरू कर दी है। दमकल विभाग के शुरुआती अनुमान के मुताबिक शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी, हालांकि जांचकर्ता सभी संभावित कारणों की पड़ताल करेंगे। फोरेंसिक विशेषज्ञों के भी घटनास्थल का दौरा करने की उम्मीद है। यह हादसा बीरभूम जिले के तारापीठ में एक होटल में लगी आग में नौ लोगों की मौत के ठीक एक दिन बाद हुआ है। पुलिस ने उस घटना के सिलसिले में होटल के मालिक प्रबीर पाल और उनके बेटे कल्याण आशीष पाल को गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल बुर्राबाजार के मेचुआ फ्रूट मार्केट इलाके में एक होटल में लगी भीषण आग में 14 लोगों की मौत हो गई थी।

Tags: smoke

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया