नाइजीरिया में मस्जिद पर बंदूकधारियों का हमला : नमाजियों पर की अंधाधुंध गोलीबारी, 13 लोगों की मौत

हमलावरों के ‘प्रतिशोध अभियान’ पर होने का संदेह 

नाइजीरिया में मस्जिद पर बंदूकधारियों का हमला : नमाजियों पर की अंधाधुंध गोलीबारी, 13 लोगों की मौत

नाइजीरिया के एक मस्जिद पर बंदूकधारियों के एक समूह द्वारा किए गए हमले में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई।

कात्सिना। नाइजीरिया के उत्तरी राज्य कात्सिना में नमाज के दौरान एक मस्जिद पर बंदूकधारियों के एक समूह द्वारा किए गए हमले में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। एक स्थानीय अधिकारी ने यह जानकारी दी है। कात्सिना के आंतरिक सुरक्षा और गृह मामलों के आयुक्त नासिर मुआजू ने स्थानीय मीडिया को बताया कि बंदूकधारियों ने मालुमफशी में मुस्लिम बहुल उन्गुवान मंतौ समुदाय पर हमला किया और सुबह की नमाज के दौरान मस्जिद में नमाजियों पर अंधाधुंध गोलीबारी की।

उन्होंने कहा कि हमलावरों के ‘प्रतिशोध अभियान’ पर होने का संदेह है। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने दो दिन पहले उन्गुवान मंतौ समुदाय को परेशान करने वाले डाकुओं पर घात लगाकर हमला किया था, जिसमें कई लोग मारे गए थे। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों को समुदाय-आधारित सुरक्षा समूहों के सहयोग से इलाके की घेराबंदी करने और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए तैनात किया गया था।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प