ब्राजील में आपराधिक गिरोहों के बीच गोलीबारी : 6 लोगों की मौत, पार्टी कर रहे थे गिरोह के सदस्य
एक अन्य घायल हो गया
रियो डी जेनेरियो के होनोरियो गुरगेल इलाके में प्रतिद्वंद्वी आपराधिक गिरोहों की भीषण गोलीबारी में कम से कम छह लोगों की मौत और एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस के अनुसार कोमांडो वर्मेलो गिरोह की पार्टी पर टेरसीरो कोमांडो पुरो के सदस्यों ने हमला किया, जिसके बाद दोनों पक्षों में फायरिंग शुरू हो गई। घटना की जांच जारी है।
रियो डी जेनेरियो। ब्राजील के रियो डी जेनेरियो स्थिति एक पार्टी में कथित प्रतिद्वंद्वी आपराधिक गिरोहों के बीच हुई गोलीबारी में कम से कम 6 लोग मारे गए और एक अन्य घायल हो गया। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।
पुलिस ने बताया कि गोलीबारी उत्तरी होनोरियो गुरगेल इलाके में हुई, जहां कथित तौर पर आपराधिक गिरोह कोमांडो वर्मेलो के सदस्य एक पार्टी कर रहे थे। शुरुआती जांच के अनुसार प्रतिद्वंद्वी गिरोह टेरसीरो कोमांडो पुरो ने आयोजन स्थल पर धावा बोला, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच भीषण गोलीबारी हुई।

Comment List