गुटेरेस ने युद्धविराम बढ़ाने का किया स्वागत : अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम करने की दिशा में एक जरूरी कदम, बोले- इससे लड़ाई का एक निकलेगा वास्तविक समाधान
बातचीत को आसान बनाने की कोशिशों का समर्थन करते हैं
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने अमेरिका द्वारा युद्धविराम बढ़ाने का स्वागत करते हुए इसे ईरान-अमेरिका तनाव कम करने की दिशा में अहम कदम बताया। यूएन ने सभी पक्षों से संयम बरतने और वार्ता जारी रखने की अपील की। गुटेरेस ने चेताया कि पश्चिम एशिया संकट से वैश्विक ऊर्जा अस्थिरता बढ़ी है और जीवाश्म ईंधन अर्थव्यवस्था को बंधक बना रहे हैं।
न्यूयॉर्क। संयुक्त के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने बुधवार को अमेरिका द्वारा युद्धविराम बढ़ाने का स्वागत किया और इसे अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम करने और कूटनीति तथा भरोसा बनाने की दिशा में एक जरूरी कदम बताया। गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने यह जानकारी दी है। दुजारिक ने एक बयान में कहा, हम सभी पक्षों को इस प्रक्रिया को बनाए रखने, ऐसे कामों से बचने का आग्रह करते हैं, जो युद्धविराम को कमजोर कर सकते हैं। हम बातचीत में सुधारवादी तरीके से शामिल होने का आग्रह करते हैं। उन्होंने कहा कि महासचिव बातचीत को आसान बनाने की कोशिशों का समर्थन करते हैं और उम्मीद करते हैं कि इससे लड़ाई का एक वास्तविक समाधान और शांतिपूर्ण हल निकलेगा।
गुटेरेस ने मंगलवार को कहा था कि पश्चिम एशिया के झगड़े ने विश्व में एक गंभीर ऊर्जा संकट पैदा कर दिया है। उन्होंने कहा इससे एक बात बिल्कुल साफ़ हो जाती है कि जीवाश्म ईंधन न केवल हमारे ग्रह को बर्बाद कर रहे हैं, बल्कि वे अर्थव्यवस्था को भी बंधक बना रहे हैं।

Comment List