एयर इंडिया के विमान की हार्ड लैंडिंग : रनवे पर निकला अगला पहिया, सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा

रनवे को किया बंद

एयर इंडिया के विमान की हार्ड लैंडिंग : रनवे पर निकला अगला पहिया, सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा

एयर इंडिया एक्सप्रेस का हैदराबाद से फुकेट जा रहा बोइंग 737-8 विमान फुकेट एयरपोर्ट पर हार्ड लैंडिंग का शिकार। लैंडिंग के दौरान विमान के अगले पहिये में तकनीकी समस्या। चालक दल ने सूझबूझ दिखाते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया।

नई दिल्ली। एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान की थाईलैंड के फुकेट में हार्ड लैंडिंग हुई। हादसे में सभी यात्री बाल-बाल बच गये। एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने बताया कि 11 मार्च को हैदराबाद-फुकेट उड़ान के अगले पहिये में फुकेट हवाई अड्डे पर समस्या गयी थी। चालक दल के सदस्यों ने सभी मानक प्रक्रियाओं का पालन किया और यात्रियों को विमान से उतार लिया गया है।

सूत्रों ने बताया कि उड़ान संख्या आईएक्स938 ने सुबह 6.25 बजे के आसपास हैदराबाद से उड़ान भरी थी और सुबह लगभग 8.55 पर फुकेट में उतरी थी। यह बोइंग का 737-8 विमान था। फुकेट से रही तस्वीरों में विमान रनवे पर खड़ा दिख रहा है और उसका अगला पहिया निकला हुआ है। विमान के रनवे पर होने के कारण स्थानीय समय के अनुसार शाम छह बजे (भारत में शाम 4.30 बजे) तक के लिए रनवे को बंद कर दिया गया है।

 

Tags: landing

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा
स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के तहत वर्ष 2026–27...
प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्र शेखर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि : उनके आदर्शों के प्रति नए सिरे से प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बताया परिपूर्ण जन नेता
सर्गेई लावरोव ने की कूटनीतिक रवैये की आलोचना, बोले- वादाखिलाफी की आदत छोड़ बातचीत को प्राथमिकता दे अमेरिका, अंतरराष्ट्रीय समझौतों के उल्लंघन का लगाया आरोप
निम्स मेडिकल कॉलेज को बड़ी सफलता: 5 घंटे चली जटिल सर्जरी, 15 वर्षीय बच्चे को मिला नया जीवन
दो दिवसीय चुनावी दौरे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सिलीगुड़ी-कोलकाता में कई कार्यक्रम
आरएएस परीक्षा 2024 : साक्षात्कार आज होंगे सम्पन्न, देर रात तक नतीजों की उम्मीद
लगातार तीसरी बार राज्यसभा के उप सभापति चुने गए हरिवंश : पीएम मोदी और खरगे ने दी बधाई, कहा-सदन का आपके प्रति गहरा विश्वास