रुपये में जारी दबाव से शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 326 अंक टूटकर 75,688 पर खुला, इन कंपनियों में दिखेगा एक्शन

आईटी कंपनियों में भारी बिकवाली से बाजार में गिरावट

रुपये में जारी दबाव से शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 326 अंक टूटकर 75,688 पर खुला, इन कंपनियों में दिखेगा एक्शन
मंगलवार को घरेलू शेयर बाजारों में भारी बिकवाली रही। रुपया $95.63 के ऐतिहासिक निचले स्तर पर गिरने और IT कंपनियों में 3% की गिरावट से सेंसेक्स 600 अंक से अधिक टूट गया। टीसीएस और इंफोसिस जैसे दिग्गज शेयरों पर दबाव रहा, जबकि SBI और टाटा स्टील में कुछ सुधार देखा गया।

मुंबई। रुपये पर जारी दबाव और आईटी कंपनियों में भारी बिकवाली के कारण मंगलवार को घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी गयी। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 326.89 अंक टूटकर 75,688.39 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 668.47 अंक (0.88 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 75,346.81 अंक पर था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 93.25 अंक टूटकर 23,722.60 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 179.60 अंक यानी 0.75 प्रतिशत नीचे 23,636.25 अंक पर रहा।

अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपये में आज भी गिरावट रही और यह अब तक के ऐतिहासिक निचले स्तर तक लुढ़क गया। पिछले कारोबारी दिवस पर 95.28 रुपये प्रति डॉलर पर बंद होने वाली भारतीय मुद्रा आज 29 पैसे नीचे 95.57 रुपये प्रति डॉलर पर खुली। एक समय यह 95.63 रुपये प्रति डॉलर तक गिर गई थी। हालांकि खबर लिखे जाते समय यह 22 पैसे नीचे 95.50 रुपये प्रति डॉलर पर रही। रुपये की कमजोरी के कारण शेयर बाजारों में भी निवेश धारणा प्रभावित हुई। साथ ही आईटी कंपनियों में बिकवाली से बाजार पर दबाव बढ़।

आईटी कंपनियों का सूचकांक फिलहाल तीन प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट में है। वित्त, निजी बैंक, मीडिया, रियलिटी, रसायन, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और एफएमसीजी समूहों की कंपनियों में भी बिकवाली हावी रही। वहीं, धातु और सार्वजनिक बैंकों के सूचकांक फिलहाल ऊपर हैं। सेंसेक्स की कंपनियों में टीसीएस, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, अडानी पोर्ट्स और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर सबसे अधिक गिरावट में हैं। एनटीपीसी, टाटा स्टील और भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों में फिलहाल लिवाली देखी जा रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

गणेश चतुर्थी पर हाथीगांव में गजाननों का हुआ हेल्थ चेकअप, देशभर से आए विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों ने जांची हाथियों की सेहत गणेश चतुर्थी पर हाथीगांव में गजाननों का हुआ हेल्थ चेकअप, देशभर से आए विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों ने जांची हाथियों की सेहत
हाथीगांव में गणेश चतुर्थी पर हाथियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए विशेष चिकित्सा शिविर शुरू। देशभर से आए विशेषज्ञ...
झालावाड़ में कांग्रेस को मिला स्पष्ट बहुमत : हाड़ौती में कमल खिला, कोटा निगम सहित बूंदी में बोर्ड बनने की संभावना
तीन वार्डों में मतगणना रुकी, निर्दलीय प्रत्याशियों ने दिया धरना
झालावाड़ जिले में चार-चार नगर पालिकाओं में भाजपा और कांग्रेस का परचम
नगर निकाय चुनाव : सांगोद में बना भाजपा का बोर्ड
दक्षिण अफ्रीका में भीषण सड़क हादसा : तीन वाहनों की टक्कर में 21 लोगों की मौत, कई घायलों को अस्पताल पहुंचाया
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव