पश्चिम एशिया संकट के बीच शेयर बाजारों में भारी गिरावट, सेंसेक्स ने लगाया 1,837 अंक का गोता, निवेशकों के लाखों हजारों करोड़ स्वाहा

शेयर बाजार में ब्लैक मंडे: सेंसेक्स 1,836 अंक टूटा

पश्चिम एशिया संकट के बीच शेयर बाजारों में भारी गिरावट, सेंसेक्स ने लगाया 1,837 अंक का गोता, निवेशकों के लाखों हजारों करोड़ स्वाहा
पश्चिम एशिया संकट और रुपये की रिकॉर्ड गिरावट से शेयर बाजार में हाहाकार मच गया। सेंसेक्स 1,836 अंक गिरकर 21 महीने के निचले स्तर पर आ गया, जबकि निफ्टी 2.60% लुढ़का। टाइटन और टाटा स्टील जैसे बड़े शेयरों में भारी बिकवाली हुई। निवेशकों में डर का माहौल है और India VIX 17 के पार पहुँच गया है।

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को एक बार फिर पश्चिम एशिया का संकट हावी रहा और बीएसई का सेंसेक्स 1,836.57 अंक (2.46 प्रतिशत) लुढ़ककर 21 महीने के निचले स्तर 72,696.39 अंक पर आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 601.85 अंक यानी 2.60 प्रतिशत को गोता लगाकर 11 महीने से ज्यादा के निचले स्तर 22,512.65 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स का यह 04 जून 2024 के बाद का और निफ्टी-50 का 07 अप्रैल 2025 के बाद का निचला स्तर है। पश्चिम एशिया संकट के असर से पूरी दुनिया में शेयर बाजारों में आज भारी गिरावट रही। साथ ही भारतीय मुद्रा में जारी नरमी के कारण भी निवेश धारणा कमजोर हुई है। खबर लिखे जाते समय अंतरबैंकिंग मद्रा बाजार में रुपया फिलहाल 49 पैसे टूटकर 94.0250 रुपये प्रति डॉलर पर था। एक समय यह 94.0350 रुपये प्रति डॉलर तक टूट गया था।

मझौली और छोटी कंपनियों पर और अधिक दबाव रहा। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 3.67 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 3.94 प्रतिशत गिर गया। बाजार में उथल-पुथल को मापने वाला इंडिया वीआईएक्स 17 के पार रहा। टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूह का सूचकांक पांच प्रतिशत से ज्यादा टूट गया। धातु, रियलटी और सार्वजनिक बैंकों के समूहों में भी चार प्रतिशत से अधिक की गिरावट रही। ऑटो, एफएमसीजी, फार्मा, मीडिया, तेल एवं गैस, स्वास्थ्य और रसायन समेत लगभग सभी प्रमुख सेक्टरों पर काफी दबाव रहा। आईटी समूह का सूचकांक सबसे कम 0.18 प्रतिशत गिरा।

सेंसेक्स की कंपनियों में टाइटन का शेयर छह प्रतिशत से ज्यादा लुढ़क गया। ट्रेंट और अल्ट्राटेक सीमेंट में पांच से छह प्रतिशत के बीच गिरावट रही। बीईएल, इंडिगो, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक और अडानी पोर्ट्स के शेयर चार से पांच प्रतिशत तक गिर गये। महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स और आईटीसी से शेयर तीन से चार प्रतिशत तक उतर गये। बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल, एलएंडटी, भारतीय स्टेट बैंक, इटरनल, बजाज फाइनेंस और एनटीपीसी में दो से तीन प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी। मारुति सुजुकी, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनीलिवर और सनफार्मा के शेयर भी एक प्रतिशत से ज्यादा फिसले। रिलायंस इंडस्ट्रीज और टीसीएस के शयेर भी लाल निशान में रहे। एचसीएल टेक्नोलॉजीज और पावरग्रिड में एक से दो प्रतिशत तक की तेजी रही।

Read More ईरान शांति वार्ता की उम्मीद में हरे निशान में खुले शेयर बाजार, ये कंपनियां करवा सकती है मोटी कमाई

Post Comment

Comment List

Latest News

क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस