भारत-UK के बीच ऐतिहासिक व्यापार समझौता लागू, पीएम मोदी बोले- किसानों, MSME और प्रोफेशनल्स के लिए खुले नए अवसर

द्विपक्षीय आर्थिक रिश्तों के लिए बताया ऐतिहासिक क्षण

भारत-UK के बीच ऐतिहासिक व्यापार समझौता लागू, पीएम मोदी बोले- किसानों, MSME और प्रोफेशनल्स के लिए खुले नए अवसर
भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता (सीईटीए) तथा सामाजिक सुरक्षा समझौता आधिकारिक तौर पर लागू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे दोनों देशों के लिए मील का पत्थर बताते हुए कहा कि इससे किसानों, एमएसएमई और पेशेवरों के लिए नए अवसर पैदा होंगे।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौते (सीईटीए) तथा सामाजिक सुरक्षा समझौते के लागू होने को महत्वपूर्ण क्षण करार देते हुए कहा है कि इससे दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंध और अधिक मजबूत होंगे। पीएम मोदी ने वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के सोशल मीडिया पर इस समझौते के आज से लागू होने से संबंधित पोस्ट पर प्रतिक्रिया करते हुए बुधवार को कहा कि समझौते का लागू होना भारत ब्रिटेन साझेदारी के लिए महत्वपूर्ण क्षण है।

प्रधानमंत्री ने कहा, "यह भारत–यूनाइटेड किंगडम साझेदारी के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है। व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौते (सीईटीए) तथा सामाजिक सुरक्षा समझौते के लागू होने के साथ ही हमारे आर्थिक संबंध और अधिक गहरे होने जा रहे हैं। ये दोनों ऐतिहासिक समझौते हमारी साझा महत्वाकांक्षाओं को दोनों देशों के लोगों के लिए ठोस अवसरों में बदलते हैं।" उन्होंने कहा कि सीईटीए हमारे किसानों, उद्यमियों और एमएसएमई के लिए नई गति लेकर आएगा। अनेक उभरते हुए क्षेत्रों को ब्रिटेन के बाज़ार तक बेहतर पहुँच मिलेगी। यह प्रौद्योगिकी, पेशेवर सेवाओं और नवाचार के क्षेत्रों में सहयोग को भी और सुदृढ़ करेगा, साथ ही कुशल भारतीय प्रतिभाओं की अधिक गतिशीलता को भी प्रोत्साहित करेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा समझौता ब्रिटेन में अस्थायी रूप से कार्यरत भारतीय पेशेवरों को अमूल्य सहयोग प्रदान करेगा तथा भारतीय उद्यमों की प्रतिस्पर्धात्मकता को और मजबूत बनाएगा। उन्होंने कहा , "यह उपलब्धि हमारे दोनों लोकतंत्रों के बीच गहरे विश्वास तथा व्यापार, प्रौद्योगिकी, निवेश और नवाचार पर आधारित भविष्य उन्मुख साझेदारी के निर्माण के प्रति हमारे साझा संकल्प का प्रतीक है। भारत और यूनाइटेड किंगडम साझा समृद्धि के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मिलकर कार्य करते रहेंगे।" दोनों देशों ने पिछले वर्ष यह ऐतिहासिक समझौता किया था।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार
चूरू के बुकलसर फांटा पर सरकारी जमीन पर बने अवैध ढाबों के खिलाफ पुलिस और नगर परिषद ने संयुक्त कार्रवाई...
"वंदे मातरम् विवाद" में सोनिया गांधी घिरीं: कर्नाटक भाजपा नेताओं ने उरवा थाने में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की मांग
यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन 
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार में श्रद्धांजलि सभा, कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले- अटल जी सुशासन के प्रणेता थे
एडिलेड में भारतीय कारोबारियों को चोरों ने बनाया निशाना: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, हजारों डॉलर का नुकसान
नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी
श्रीगंगानगर: चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 155 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय, 17 अगस्त को होगी प्रक्रिया