ईरान की शर्तों पर ही खुलेगा होर्मुज : अमेरिका को मिलेगा हमले का जवाब, गालिबाफ ने कहा- व्यर्थ संघर्ष से गहरे संकट में फंसेंगे

ईरान ने अमेरिका पर लगाया दोनों देशों के बीच समझौता ज्ञापन का उल्लंघन का आरोप

ईरान की शर्तों पर ही खुलेगा होर्मुज : अमेरिका को मिलेगा हमले का जवाब, गालिबाफ ने कहा- व्यर्थ संघर्ष से गहरे संकट में फंसेंगे
ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाकर ग़ालिबाफ ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य केवल ईरान की शर्तों पर ही खुलेगा। अमेरिकी हमलों के बाद ईरान ने बहरीन और कुवैत स्थित अमेरिकी ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की। बहरीन में सायरन बजाए गए और नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई।

मॉस्को। ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकर ग़ालिबाफ ने गुरुवार को कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य को अमेरिका की धमकियों पर नहीं, बल्कि ईरान की शर्तों पर ही दोबारा खोला जाएगा। ग़ालिबाफ ने कहा, अमेरिका ने अभी तक यह नहीं सीखा है कि धौंस जमाने और अपनी प्रतिबद्धताएं तोड़ने की अब कीमत चुकानी पड़ती है। मैं स्पष्ट कर दूं कि यदि आप हमला करेंगे, तो जवाबी हमला झेलेंगे। व्यर्थ संघर्ष मत कीजिए, इससे आप और गहरे संकट में फंसेंगे। होर्मुज जलडमरूमध्य केवल ईरानी व्यवस्था के तहत खुलेगा, अमेरिकी धमकियों से नहीं।

इससे पहले ईरान के ईरानशहर, चाबहार, कोनारक, सिरिक, जास्क और बंदर अब्बास शहरों में विस्फोटों की सूचना दी। वायु रक्षा बलों ने शहर के आसमान में अमेरिकी लक्ष्यों पर गोलीबारी की। अमेरिकी सेना ने बुधवार को ईरान पर कई हमले किये थे। अमेरिकी केंद्रीय कमान ने दावा किया कि होर्मुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाजों पर ईरानी हमलों के जवाब में यह कार्रवाई की गयी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसके बाद कहा कि युद्धविराम अब प्रभावी नहीं रहा।

ईरान ने अमेरिका पर दोनों देशों के बीच हुए समझौता ज्ञापन का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए बहरीन और कुवैत स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जवाबी हमले किये। हवाई हमले की चेतावनी के बीच बहरीन में विस्फोटों की आवाजें सुनी गयीं। बहरीन के गृह मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, सायरन बजा दिया गया है। नागरिकों और निवासियों से शांत रहने तथा निकटतम सुरक्षित स्थान पर जाने का आग्रह किया जाता है।

 

Read More कल से मिल सकती है राहत : फिर सक्रिय होगा मानसून, 22 जुलाई से पकड़ेगा रफ्तार 

Read More बहरीन में अमेरिकी बेड़े के ठिकाने पर हमला : सैन्य उपकरण और ईंधन टैंक नष्ट, आईआरजीसी ने किया दावा

Read More रोडवेज की 144 नई एक्सप्रेस ब्लू लाइन बसें डिपो को आवंटित, कोटा को मिली सबसे अधिक बसें

 

 

Tags: America

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

परिवहन निरीक्षक से मारपीट का आरोप, संघ ने कानोता थानाधिकारी पर कार्रवाई की मांग परिवहन निरीक्षक से मारपीट का आरोप, संघ ने कानोता थानाधिकारी पर कार्रवाई की मांग
राजधानी के कानोता थाना क्षेत्र में परिवहन निरीक्षक के साथ कथित मारपीट और अभद्र व्यवहार का मामला सामने आने के...
दूरबीन तकनीक का कमाल, 90 साल की महिला की जटिल दूरबीन सर्जरी सफल
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: प्रदर्शन में भाग लेने दिल्ली आ रहे किसानों को रोका, शंभू बॉर्डर पर हाई अलर्ट
भूकंप से तबाह वेनेज़ुएला के लिए यूएई ने बढ़ाया मदद का हाथ: वेनेज़ुएला भेजी 70 टन राहत सामग्री, मेडिकल और टेंट शिविरों पर नजर
'लॉक अप 2' में अर्जुन कपूर की होस्टिंग ने जीता फैंस का दिल, दर्शकों ने बताया शो का सबसे मनोरंजक सरप्राइज
राजौरी में बड़ा आतंकी मंसूबा नाकाम: स्कूल के पास मिला IED, भारतीय सेना ने किया निष्क्रिय
ईसरदा–रामगढ़ फीडर निर्माण पर आज बैठक, चौथ का बरवाड़ा में भूमि अधिग्रहण से पहले होगी जनसुनवाई